Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

दिल्ली में बाल तस्करी के मामलों में भारी उछाल; कितने सुरक्षित हमारे नौनिहाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 30, 2023
in जुर्म, दिल्ली
A A
बाल तस्करी
26
SHARES
856
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली को लेकर आम धारणा है कि राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण अपराधियों और बदमाशों से सुरक्षा के लिहाज में यह बाकी शहरों के मुकाबले अपेक्षाकृत ज्यादा महफूज है। लेकिन बाल तस्करी के मामलों को लेकर एक हैरान करने वाली रिपोर्ट ने दिल्ली में नौनिहालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बच्चों की तस्करी के मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है। एक एनजीओ की ओर से किए गए अध्ययन के अनुसार, दिल्ली में कोविड से पहले (2016) से लेकर 2022 तक बच्चों की तस्करी के मामलों में 68 फीसदी की हैरान कर देने वाली बढ़ोतरी देखी गई।

बच्चों की तस्करी के मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश तीन राज्य शीर्ष पर हैं जहां 2016 और 2022 के बीच बच्चों की तस्करी की संख्या सबसे अधिक है। ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग इन इंडिया : इनसाइट फ्रॉम सिचुएशनल डेटा एनालिसिस एंड नीड फॉर टेक-ड्रिवन इंटरवेंशन स्ट्रेटजी’ नामक एक रिपोर्ट में उक्त आंकड़े सामने आए हैं। इसे गेम्स 24×7 और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन (केएससीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Youtube

यूट्यूब व्यूज का काला खेल! सैकड़ों डिवाइस से चल रहा था बड़ा स्कैम

March 23, 2026
Load More

‘विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस’ के मौके पर रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में बाल तस्करी के आंकड़े संकलित किए गए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार और आंध्र प्रदेश शीर्ष तीन राज्य हैं जहां 2016 और 2022 के बीच सबसे ज्यादा बच्चों की तस्करी हुई। चिंताजनक और परेशान करने वाली बात यह कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड से पहले से लेकर पोस्ट-कोविड समय तक बाल तस्करी के मामलों में 68 फीसदी का भारी उछाल देखा गया।

यदि जिलावार देखें तो बाल तस्करी में सबसे शीर्ष पर जयपुर शहर है। सूची के अन्य शीर्ष चार स्थान पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इलाके ही शामिल हैं। ‘गेम्सx24’ की टीम ने बाल तस्करी से जुड़े ये आंकड़े केएससीएफ और उसके सहयोगियों से जुटाए हैं। ये अध्ययन 2016 से 2022 के बीच 21 राज्यों के 262 जिलों में किया गया, जो कि बाल तस्करी के मौजूदा चलन और तरीकों पर व्यापक जानकारी मुहैया कराता है। इस अवधि के दौरान 18 साल से कम उम्र के कम से कम 13549 बच्चों को बचाया गया।

रिपोर्ट में बताया गया कि बचाए गए 80 फीसदी बच्चे 13 से 18 साल की उम्र के हैं जबकि 13 फीसदी नौ से 12 साल की उम्र के और दो फीसदी नौ साल से भी कम उम्र के हैं। रिपोर्ट दर्शाती है कि बाल तस्करी ने अलग-अलग उम्र सीमा के बच्चों को प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में बाल तस्करी के मामलों में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में बाल तस्करी के मामलों में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है। कोविड-19 से पहले (2016 से 2019) दर्ज घटनाएं 267 थीं, लेकिन महामारी के बाद के चरण (2021 से 2022) में इनमें भारी वृद्धि देखी गई और 1214 मामले दर्ज किए गए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023

देसी श्रोताओं के लिए?

November 28, 2022
WCL

कोल इंडिया एवं वेकोलि के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में टीम वेकोलि के उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित

November 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.