Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

केजरीवाल की बैठक पर बोले भगवंत मान, पंजाब की भलाई के लिए अफसरों को इजरायल भी भेजूंगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 14, 2022
in राज्य
A A
Bhagwant Mann Kejriwal
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़ l पंजाब के अफसरों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक पर सीएम भगवंत मान ने सफाई दी है। उन्होंने जालंधर में कहा कि यदि पंजाब की भलाई के लिए अफसरों को इजरायल भी भेजना पड़ा तो मैं भेजूंगा। मान ने इसे ट्रेनिंग से जुड़ा कार्यक्रम बताया। सीएम ने कहा कि उनके आदेश पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रशिक्षण के लिए गए थे। इस मुद्दे पर बेवजह हल्ला मचाने पर सीएम ने कहा कि जहां भी जरूरत होगी वह अधिकारियों को उनके प्रशासनिक कौशल और विशेषज्ञता को तेज करने के लिए भेजेंगे। किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

मान ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि ये अफसर दूसरे राज्य में गए हैं। ये वही अफसर थे जो पहले ट्रेनिंग के लिए तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी गए थे। मान ने कहा कि 16 अप्रैल को आपको सब पता चल जाएगा कि हमारे अधिकारी दिल्ली क्यों गए थे। कैप्टन और अन्य विपक्षी कह रहे हैं कि आपको साइडलाइन किया जा रहा है, पार्टी में तो भगवंत मान असहज नजर आए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि कौन कह रहा है कि मुझे साइड लाइन किया जा रहा है। सारे फैसले मैं खुद ले रहा हूं। मुझे कोई साइड लाइन नहीं किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

वृद्ध महिला

उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!

March 4, 2026
अश्लील

पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

March 4, 2026
Hindu organizations protests

उत्तराखंड : विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों ने किया थानों में धरना-प्रदर्शन

March 3, 2026
MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
Load More

सीएम ने कहा कि आज पंजाब में एमएसपी से भी ज्यादा मूल्य पर किसानों की फसलें खरीदी जा रही हैं। यह इसलिए संभव हुआ है कि पहले जो खेती-बाड़ी मंत्री था, वह राजा था। उसे खेती के बारे में कुछ पता ही नहीं था और आज एक आम आदमी है। उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसते हुएकहा कि विपक्ष है कहां? दो-दो चार-चार सीटें जीतने वाले कबसे विपक्ष हो गए? मंत्रियों के महंगे वाहनों पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परगट सिंह के लिए मैं खुशखबरी दे रहा हूं कि हम कोई भी फॉर्चूनर से बड़ी गाड़ी खरीदने नहीं जा रहे। उल्टा जो उन्हें मिली है वह भी वापस लेने जा रहे हैं।

जालंधर आकर पुराने यादें ताजा हुई
सीएम भगवंत ने कहा कि मैं जालंधर से बहुत प्यार करता हूं। मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत जालंधर में दूरदर्शन पर आने के बाद की थी। राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद भी मेरा जालंधर से लगाव हमेशा बना रहा। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार जालंधर आया था तो गुरु नानक मिशन अस्पताल के गुरुद्वारे में रुका था। जालंधर ऐतिहासिक शहर है।

जालंधर स्पोर्ट्स हब बनाएंगे, यूनिवर्सिटी का निर्माण जल्द
मान ने कहा कि जालंधर में जल्द ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को लेकर लंदन के एक्सपर्ट के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने आप के राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को लेकर कहा कि यूनिवर्सिटी को लेकर ही उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया है। मान ने कहा कि इंसान का समय कब बदल जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसलिए इंसान को हमेशा धरती से जुड़कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसारपुर, मिठापुर ने हॉकी के क्षेत्र में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन किया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Braj Tirtha Vikas Parishad

UP ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कार्य योजना 2025-26 के प्रस्तावों को जनप्रतिनिधियों ने दी मंजूरी

April 23, 2025
Mann Ki Baat

मन की बातें: पीएम मोदी की मन की बात

April 18, 2023
नदियां

समीक्षा: नदियों पर संवाद बढ़ाने पर ज़ोर देती विश्व बैंक की रिपोर्ट

September 15, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.