Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली सरकार ने नहीं मानी किसानों की मांगे, तो निकाली जाएगी विशाल ट्रैक्टर रैली

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 16, 2022
in दिल्ली
A A
दिल्ली किसान
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

दिल्ली l प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आज देशभर में किसानों को कई तरह के लाभ मिल रहे हैं जैसे उपकरण खरीदने पर छूट, ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी, खाद खरीदने पर सब्सिडी मिलती है लेकिन दिल्ली के अंदर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सिंचाई के लिए बिजली की व्यवस्था सरकार करती है लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं है। क्योंकि दिल्ली के किसानों को केजरीवाल किसान समझते ही नहीं है। आज किसानों को कमर्सियल रेट के हिसाब से बिल आ रहे हैं, इससे शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। आज गांव के किसानों द्वारा फैसला लिया गया अगर जल्दी ही दिल्ली सरकार ने मांगे नहीं मानी तो विशाल ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।

आदेश गुप्ता ने आज पिछले सात दिनों से लगातार मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए धरना पर बैठे हज़ारों किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में किसानों को प्रोत्साहन देना तो दूर उन्हें दबाया जा रहा है। आज किसानों को किसान का दर्जा तक नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो राशि किसानों के खाते में आनी चाहिए थी, उसे भी रोकने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के फसल बर्बाद होने पर मुआवजा के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ का वायदा करने वाले केजरीवाल के खिलाफ जब किसानों ने आंदोलन किया तो उस राशि को बढ़ाकर 50,000 रुपये प्रति एकड़ कर दिया लेकिन अभी तक वह मुआवजा किसानों को नहीं मिला है।

इन्हें भी पढ़े

Vishwa Hindu Parishad

हिंदू युवक की मौत के विरोध में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

March 13, 2026
पानी सप्लाई

दिल्ली के इन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित, जानिए कारण

March 12, 2026
CBI

दिल्ली शराब नीति मामले मे CBI ने हाईकोर्ट के सामने क्या-क्या दावे किए?

March 9, 2026
narendra modi

दिल्ली में GPRA आवास योजना को मिली रफ्तार, PM मोदी ने 2722 महिला आवंटियों को सौंपी फ्लैट्स की चाबी, 6632 और बनेंगे

March 8, 2026
Load More

आदेश गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में जाकर झूठा प्रचार कर रहे हैं कि वे दिल्ली के किसानों को 2616 रुपये एमएसपी दे रहे हैं। दिल्ली देहात के विकास के लिए आज तक कुछ नहीं किया है। दिल्ली के देहातों का सही मायने में विकास मुख्यमंत्री स्व. मदन लाल खुराना एवं स्व. साहेब सिंह वर्मा के कार्यकाल में हुआ चाहे वह सड़क बनाने की बात हो या फिर फ्लाईओवर बनाने की बात हो। उन्होंने कहा कि 400 करोड़ की लागत से नरेला-बवाना फ्लाईओवर बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के गांवों में रहने वालों को तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई गांवों में बारिश का पानी भरा हुआ है, वहां खेती नहीं हो पा रही है, लेकिन पिछले सात सालों से वहां पानी निकासी का कोई भी उपाय नहीं किया गया। केंद्र सरकार द्वारा 2419 करोड़ रुपये यमुना की सफाई एवं 18 प्लांट लगाने के लिए दिया गया लेकिन आज यमुना की हालत पहले से बदतर है। दिल्ली में अधिकतम 7400 मेगावाट बिजली की खपत है लेकिन आज केजरीवाल सरकार सिर्फ फिक्स चार्ज 22700 मेगावाट की वसूल कर रही है। आने वाले निगम चुनाव के अंदर दिल्ली देहात एवं किसानों की आवाज बुलंद होगी क्योंकि भाजपा यह अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी।

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सत्ता में आने के बाद शराब माफियाओं से दोस्ती कर ली है। मंदिर, गुरुद्वार, रिहायशी इलाकों एवं विद्यालयों के बगल में हज़ारों करोड़ों रुपये रिश्वत लेकर शराब के ठेके खोल रहे हैं। गांवों का विकास, किसान की समस्या हल करने, कॉलेज एवं स्कूल बनाने, परिवहन प्रणाली दुरुस्त करने, घर-घर पानी देने के लिए केजरीवाल को सत्ता में बैठाया गया था लेकिन आज घर-घर शराब पहुंचाने और अपना जेब भरने का काम केजरीवाल कर रहे हैं।

आज सातवें दिन दिल्ली देहात के किसान हजारों की संख्या में अपने ट्रैक्टरों से धरना स्थल पर आए। आज के धरना प्रदर्शन में किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत, मोर्चा महामंत्री अनूप चौधरी, राजपाल राणा, जय सहरावत, विनोद वत्स, रणधीर विजय लाकड़ा एवं अतुल शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी एवं हज़ारों की संख्या में दिल्ली के किसान मौजूद थे। अखिल भारतीय किसान यूनियन छुड़ानी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश नंबरदार ने इस धरने का समर्थन किया और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
water

लोकसभा चुनाव में जल संकट का मुद्दा

May 19, 2024
Vikram Lander

विक्रम लैंडर ने ऐसा क्या किया जो हमारे अंतरिक्ष यात्री चांद पर जाकर वापस आ सकेंगे?

September 4, 2023

को बड़ छोट कहत अपराधी

August 4, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Samsung Galaxy S25 FE पर ₹10,000 से ज्यादा की छूट, जानें नई कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन
  • भारतीय रेलवे करेगी कई सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी में बदलाव, देखें लिस्ट
  • चैत्र नवरात्र : नौ दिनों तक करना होगा इन 5 नियमों का पालन, तभी मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.