नई दिल्ली: पाकिस्तान की जिहादी और आतंकी हमला कराने वाली सोच से कौन वाकिफ नहीं है। इसी का एक और बड़ा सबूत एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने भी दे दिया है।
पाकिस्तान का मशहूर यूट्यूबर अर्सलान नसीन ने भारत और ICC के खिलाफ जहर उगला है और ICC के ऑफिस पर रॉकेट लॉन्च करने की धमकी दी है।
क्या बोला अर्सलान?
पाकिस्तान के बहिष्कार के ऐलान के बाद और ICC की चेतावनी के बाद अर्सलान को गुस्सा आ गया। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उसने ICC के अस्तित्व पर ही सवाल उठाया। अर्सलान ने खुले तौर पर कहा कि ICC का ऑफिस दुबई में है, इसीलिए वह अब तक बचा हुआ है। अगर वही ऑफिस भारतीय जमीन पर होता, तो पाकिस्तानी उस पर रॉकेट दाग देते।
अपने वीडियो में, अर्सलान ने ICC को अपनी हद में रहने की सलाह दी। उसने मजाक उड़ाते हुए कहा कि ICC सिर्फ़ 25 लोगों वाला एक छोटा सा ऑफिस है। उसने सुझाव दिया कि वहां के अधिकारियों को बस नेटफ्लिक्स और यूट्यूब देखना चाहिए। उसने आगे सवाल उठाया कि ICC की हिम्मत कैसे हुई पाकिस्तानी सरकार को जवाब देने की। उसने ICC को चेतावनी दी कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तानी सरकार कौन है। उसने कहा कि एक रॉकेट दागा जाएगा जो दो कमरों वाले ऑफिस का कोई निशान नहीं छोड़ेगा।






