Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत जोड़ो यात्रा के निहितार्थ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 18, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अजय दीक्षित


राहुल गांधी पिछले कुछ समय से भारत को जोडऩे की तरकीबें जानने के लिए पैदल यात्रा पर निकले हुए हैं। उनका कहना है कि वे आम आदमी से मिल रहे हैं और उनसे उन्हें भारत जोडऩे के सूत्र मिल रहे हैं। शास्त्रों में लिखा है कि पर्यटन से ज्ञान बढ़ता है, बुद्धि विकसित होती है। महात्मा गांधी जी भी जब दक्षिणी अफ्रीका से वापिस आए थे तो उनके मन में भी देश के लिए कुछ करने की छटपटाहट थी। तब गोपाल कृष्ण गोखले जी ने उनकी इस छटपटाहट की सराहना करते हुए कहा था कि देश के लिए कुछ करने से पहले देश को समझ लो। बात हैरान करने वाली जरूर थी। गांधी जी तो काठियावाड़ के ही रहने वाले थे। वे देश को जानते बूझते ही थे। तब गोखले ने ऐसा क्यों कहा? गोखले का कहना था कि यह देश बहुत बड़ा है और आंतरिक रूप से एक होते हुए भी बाहरी विभिन्नताओं से भरा पड़ा है। उन विभिन्नताओं को एक बार समझ लोगे तो उनके नीचे बह रही समग्र एकात्म अंतरधारा को भी अनुभव कर सकोगे। इसका तरीका क्या होगा? गोखले का कहना था देश भर में घूमने के लिए निकल पड़ो। बस, काम हो जाएगा। लेकिन यात्रा प्रायोजित नहीं होना चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

fasihuddin fitrat

डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, कौन हैं फसीहुद्दीन फितरत, जिनके नाम की चर्चा तेज?

February 27, 2026
Swami Avimukteshwarananda

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

February 27, 2026
Kejriwal and Sisodia

रिश्वत मांगने से पॉलिसी में बदलाव तक… दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया पर क्या थे आरोप?

February 27, 2026
pm modi

उद्योग जगत निवेश एवं नवाचार करे, बजट घोषणाओं का लाभ उठाए : PM मोदी

February 27, 2026
Load More

कांग्रेस ने इस प्रस्ताव में यह पारित किया था कि भारत को तोड़ कर उसके एक हिस्से को, जिसे पुरानी किताबों में सप्त सिन्धु भी कहा जाता है, तोड़ कर पाकिस्तान नाम से नया देश बना दिया जाए। जब राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में मैंने सबसे पहले सुना तो मैं इसी भ्रम का शिकार हो गया था कि शायद वे जवाहर लाल नेहरू की इस ऐतिहासिक भूल का प्रायश्चित करने के लिए भारत को एक बार पुन: जोडऩे के अभियान में निकले हैं। लेकिन यात्रा देख कर मुझे अपने इस भ्रम से निकलने में सहायता मिली। वे बीच बीच में चुनावों की बातें भी कर रहे हैं। उन्होंने इस यात्रा में अनेक पक्ष और अनेक विपक्ष निर्माण कर लिए हैं। दुर्भाग्य से उन्हें इस देश की आंतरिक एकता के सूत्र दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्हें ब्रिटिश साम्राज्यवादियों द्वारा निर्मित कृत्रिम भेद ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इसमें उनका दोष नहीं है। आंतरिक एकता यानी भारत की आत्मा के दर्शन करने और उसे अनुभव करने के लिए भारतीय मानस का होना बहुत जरूरी है। भारतीय मानस राजनीति में से निर्मित नहीं होता बल्कि वह यहां की आध्यात्मिक चेतना में से विकसित होता है। दुर्भाग्य से मोतीलाल से लेकर राहुल गांधी तक, ब्रिटिश साम्राज्यवादियों के सिखाने पर, भारत की इसी आध्यात्मिक चेतना को साम्प्रदायिकता कह कर, उससे लडऩे का संकल्प दोहराते रहे। जो भारत की आंतरिक एकता के सूत्रों से लडऩे के लिए जूझ रहा हो, वह भारत को जोडऩे के नाम पर तोडऩे का काम करता है। राहुल गांधी इसको शायद न समझ पाएं क्योंकि इसे समझने के लिए देश की मिट्टी में खपना पड़ता है। लेकिन कांग्रेस के बुढ़ा रहे नेताओं की चिंता जरूर समझ में आती है। अब तक गांधी-नेहरू परिवार की पीठ पर सवार होकर वे सत्ता के गलियारे में पहुंच जाते थे। लेकिन सात दशकों में गांधी-नेहरू परिवार के ऊपर से मुलम्मा उतर गया है।

अब यह परिवार दूसरों को तो क्या, स्वयं ही अपने जोर पर सत्ता को छू लेने में कठिनाई अनुभव कर रहा है। लेकिन सलमान खुर्शीदों को तो अपनी चिंता है। शायद लोग कंपकंपाती ठंड के इस मौसम में आधी बांह की कमीज पहन कर घूम रहे राहुल गांधी को साधक समझ लें और धोखा खा जाएं। इसीलिए वे चिल्ला कर गला हलकान किए हैं, मैं उनकी खड़ाऊँ लेकर आ गया हूँ, राम भी पीछे आ रहे हैं। इन्हीं लोगों ने अरसा पहले राहुल गांधी के गले में कमीज से ऊपर जनेऊ पहना देने का कांड भी किया था। इनका दरद समझ में आता है, लेकिन राहुल गांधी को सत्ता छिन जाने से छटपटा रहे इन कांग्रेसियों के ये सारे तांत्रिक प्रयोग अपने शरीर पर करने पड़ रहे हैं। शायद उन्हें भी भ्रम हो गया है कि इन प्रयोगों से वे महात्मा मान लिए जाएँगे। एके एंटनी ज्यादा गहरे हैं। वे जानते हैं कि कांग्रेस हिन्दू मुसलमान के सन्तुलन में गड़बड़ा गई है । इसलिए उन्होंने यात्रा में हो राहुल जी को संकेत दे दिया है। संतुलन ठीक रखिए। हिन्दुओं को इतना ज्यादा गरिवाइए नहीं अल्पसंख्यक यानि मुसलमान ईसाई ठीक हैं, लेकिन क्या उससे यात्रा पूरी हो सकती है क्या? थोड़ा संतुलन बनाइए। संतुलन बिगडऩे से ही तो जहाज डूबा है। अब यदि उसे निकालते समय भी संतुलन ठीक न किया तो बंटाधार नहीं हो जाएगा क्या? लेकिन शायद सुलेमान खुर्शीद एंटोनी की गहरी बात को ठीक से समझ नहीं पाए।

केरल वालों की नब्ज पकड़ पाना क्या इतना आसान है? संतुलन बिठाने के चक्कर में सुलेमान खुशीद ने राहुल को ही राम बना दिया। लेकिन एंटोनी एक बात भूल गए। हिन्दुस्तान में हिन्दु- मुसलमान का यह खेल ब्रिटिश सरकार ने अपने हितों के लिए शुरू किया था। उन्होंने इस खेल में कांग्रेस को भी शामिल कर लिया खेल ठीक से जम सके, इसके लिए उन्होंने मुस्लिम लीग को रोबोट तैयार कर लिया। ये तीनों खिलाड़ी हिन्दु- मुस्लिम खेलते खेलते देश को हो तोड़ गए। अब एंटोनी फिर नए सिरे से हिन्दु-मुस्लिम खेलना चाहते हैं। उनका तो मानना है कि कांग्रेस पिछले कुछ समय से यह खेल ठोक तरीके से खेल नहीं पाई, इसी कारण कांग्रेस डूब रही है ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ECI

बिहार चुनाव 2025 : वोटर लिस्ट संशोधन पर विपक्ष का हंगामा, विशेषज्ञों की चिंता !

July 3, 2025

ऑपरेशन सिंदूर : भारत के अकल्पनीय वार से दहला पाकिस्तान!

May 7, 2025
COP27

सुर्खियों के सुखबोध का सच

November 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डूरंड लाइन पर बढ़ा तनाव, कौन हैं फसीहुद्दीन फितरत, जिनके नाम की चर्चा तेज?
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
  • रिश्वत मांगने से पॉलिसी में बदलाव तक… दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया पर क्या थे आरोप?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.