Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

महिलाओं पर बयान मामले में राहुल ने मांगा वक्त, क्या होगी पूछताछ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 19, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Raghuram Rahul
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली :‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। दिल्ली पुलिस रविवार को उन्हें नोटिस देने के सिलसिले में उनके आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन स्थित आवास पहुंची। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि इस मामले में उनसे जो जानकारी मांगी गई है उसके लिए उन्हें कुछ समय चाहिए।

स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने राहुल गांधी से कथित यौन उत्पीड़न पीड़ितों पर दिए बयान के मामले में जानकारी मांगने के लिए नोटिस देने के संबंध में मुलाकात की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी ने उनसे कहा कि पुलिस ने जो जानकारी उनसे चाही है उस पर उन्हें जवाब देने के लिए कुछ समय चाहिए। हमने एक नोटिस दिया है जिसे उनके कार्यालय ने स्वीकार कर लिया है। क्या दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से पूछताछ भी करेगी इस सवाल पर स्पेशल सीपी हुड्डा ने कहा कि यदि पूछताछ की जानी है तो इस बारे में आगे फैसला लिया जाएगा। फिलहाल इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
Load More

सीपी हुड्डा ने बताया- राहुल गांधी ने कहा कि यह एक लंबी यात्रा थी। उन्होंने इस यात्रा के दौरान कई लोगों से मुलाकात की। पूरा ब्यौरा जुटाने के लिए उनको कुछ समय चाहिए। उन्होंने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वे जल्द जानकारी देंगे। राहुल गांधी से जानकारी मिलते ही हम अपनी कार्यवाही शुरू कर देंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी को एक प्रश्नावली भेजी थी। पुलिस ने राहुल गांधी से ‘यौन उत्पीड़न की शिकायत को लेकर संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण’ देने को कहा है।

स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा- राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले। इन महिलाओं ने राहुल को बताया कि उनके साथ रेप हुआ है। हम राहुल गांधी से ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। दिल्ली पुलिस के लिए यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि क्या राष्ट्रीय राजधानी की कोई महिला थी जिसने अपना संदेश राहुल गांधी तक पहुंचाया। वाकई यह गंभीर मामला है। इसमें नाबालिग पीड़ितों के भी शामिल होने की संभावना हो सकती है।

हुड्डा ने यह भी बताया कि इससे पहले 15 मार्च को भी पुलिस टीम राहुल गांधी से मिलने पहुंची थी लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। फिर 16 तारीख को पुलिस राहुल गांधी के आवास पर गई थी और उनको नोटिस दिया कि हम 19 मार्च को आएंगे। हुड्डा ने कहा- हमारे लिए राहुल गांधी का पक्ष जानना महत्वपूर्ण है। पुलिस का कहना है कि राहुल ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान श्रीनगर में बयान दिया था- ‘मैंने सुना है कि महिलाओं का अब भी यौन उत्पीड़न हो रहा है।’ राहुल के इस बयान के बाद दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता से पीड़ितों का विवरण देने को कहा था, ताकि उन्हें कानूनी मदद मुहैया कराई जा सके।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi

‘मोदी का परिवार’…2024 में बेड़ा पार ! आम चुनाव में मोदी का मास्टरस्ट्रोक?

March 4, 2024

SwaRail : भारतीय रेलवे का सुपर ऐप… यात्रियों को मिलेगी सभी सुविधाएं!

May 19, 2025
gst

कोल्ड ड्रिंक, सिगरेट से तंबाकू तक, ‘सिन गुड्स’ पर 40% जीएसटी, जानें नई टैक्स नीति का पूरा सच!

September 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.