Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

देशभर में INDI गठबंधन करेगा विरोध प्रदर्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 20, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
INDI alliance
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा


नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की मंगलवार को हुई करीब तीन घंटे की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीट बंटवारे पर फैसला जल्द किया जाएगा। पूरे देश में आठ से दस संयुक्त सभाएं की जाएंगी। विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ घटक दल 22 दिसंबर को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

इन्हें भी पढ़े

chenab river

सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?

February 8, 2026
Shivraj singh

भारत-अमेरिका ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था को देगी नई ऊंचाइयां और गति : शिवराज सिंह

February 8, 2026
budget

इस वित्त वर्ष बड़ी योजनाओं पर खर्च नहीं हो पाया आधा भी बजट, किसानों की इस स्कीम में सबसे कम खर्च

February 8, 2026
mohan bhagwat

संघ कहेगा तो पद से इस्तीफा दे दूंगा, पर कभी नहीं लूंगा रिटायरमेंट : मोहन भागवत

February 8, 2026
Load More

गठबंधन पूरी तरह मजबूत: अखिलेश : बैठक के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी दल बहुत जल्द सीट बंटवारे को पूरा कर लेंगे। गठबंधन मजबूत है। हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यह सवाल किए जाने पर कि कांग्रेस को कितनी सीट दे सकते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा नारा ‘यूपी में 80 हराओ, लोकतंत्र बचाओ’ है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सपा ने साफ कर दिया कि बसपा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

सीट पर आज से बात शुरू: पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘इंडिया’ के राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा बुधवार से शुरू हो जाएगी। घटकदलों ने सीट बंटवारे के लिए तीन सप्ताह का समय तय किया है। शुरुआत में प्रदेश स्तर पर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत होगी। प्रदेश संगठनों में सीट बंटवारे में कोई अड़चन आती है, तो बड़े नेता बात करेंगे। इसी तरह संयुक्त रैलियों के लिए भी जगह और समय तय करने का काम शुरू हो जाएगा।

ममता की नाराजगी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गठबंधन के घटकदलों के बीच सीट बंटवारे और साझा रणनीति को अंतिम रूप देने में हुई देरी पर नाराजगी जताई। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हम बहुत पीछे चल रहे हैं। गठबंधन को तिथि तय कर चीजों को अंतिम रूप देना चाहिए।

बैठक में मौजूद नेता: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (यूटीबी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीई महासचिव डी राजा, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और अपना दल (के) से कृष्णा पटेल सहित कई नेता मौजूद थे।

कांग्रेस ने गठबंधन के लिए समिति बनाई

इंडिया गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने घटकदलों के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। पांच सदस्यीय समिति के संयोजक वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक होंगे। समिति में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी शामिल हैं।

ईवीएम पर प्रस्ताव पारित किया गया

सीपीआई नेता डी राजा ने कहा कि ईवीएम और न्यूनतम साझा कार्यक्रम को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि ईवीएम पर प्रस्ताव भी पारित किया गया है।’ इंडिया’ की सभी पार्टियां इस मुद्दे पर चुनाव आयोग से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगी। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि गठबंधन के दल चाहते हैं कि वीवीपैट की पर्ची को बैलेट पेपर की तरह इस्तेमाल हो ।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
uniform civil code

विधानसभा सत्र पांच से, यूसीसी बिल आएगा

January 28, 2024
bjp-aap

ऑडियो क्लिप जारी कर बीजेपी बोली- भ्रष्टाचारी AAP नेताओं को मिलता है झूठ बोलने का प्रशिक्षण

October 10, 2023
Kejriwal

केजरीवाल के नाम आया समन, तो मच गया सियासी घमासान

January 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?
  • माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!
  • ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.