Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

(टोरंटो)एअर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट मामले में बरी रिपुदमन सिंह और उनके साथी की कनाडा के सर्रे में गोलियां मारकर हत्या

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 17, 2022
in विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

टोरंटो, 15 जुलाई। एअर इंडिया कनिष्क आतंकवादी बम विस्फोट मामले में बरी किए गए 75 वर्षीय सिख रिपुदमन सिंह मलिक की उनकी कपड़े की दुकान के बाहर कनाडा के समयानुसार सुबह 9.30 बजे गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह एक ‘टारगेट किलिंग’ है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जली हुई गाड़ी भी मिली है। कनाडा की पुलिस का कहना है कि वह अब भी हमले के पीछे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए रिपुदमन सिंह मलिक और अजैब सिंह बागरी को एअर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट मामले में मार्च 2005 में अदालत ने बरी कर दिया था। मलिक ने हाल ही में भारत का दौरा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी। उनका यह दौरा तब संभव हुआ जब सरकार ने उनका नाम ब्लैक लिस्ट से हटा दिया था।

गौरतलब है कि वैंकूवर के हवाई अड्डे पर एक विमान में सूटकेस में बम ले जाया गया था, जिसे फिर टोरंटो में एअर इंडिया विमान-182 में पहुंचाया गया। विमान 23 जून, 1985 को आयरलैंड तट पर अटलांटिक महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 24 भारतीयों सहित 329 लोग मारे गए थे। एक अन्य बम को भी एअर इंडिया के जापान जाने वाले विमान में लगाए जाने का षड्यंत्र रचा गया था, लेकिन वह टोक्यो के नरिता हवाई अड्डे पर फट गया था। इसमें 2 कर्मचारियों की मौत हो गई थी। सर्रे में गोलीबारी के एक चश्मदीद ने बताया, ‘उसने 3 गोलियां चलने की आवाज सुनी और फिर मलिक को उनकी लाल टेस्ला कार से बाहर निकाला। मलिक की गर्दन पर गोली लगने का निशान था। अन्य एक चश्मदीद ने बताया कि एक कोरोबारी ने मलिक की पहचान की।

इन्हें भी पढ़े

Crude oil

भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल

March 11, 2026
india-china

अब भारत में चीन कर सकेगा ये काम, अन्‍य पड़ोसी देशों को भी मौका!

March 11, 2026
pm modi-trump

इस काम के लिए ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार से मांगी मदद, जानिए

March 9, 2026
us israel attack on iran

ईरान से जंग में अमेरिका का ‘दिवाला’! हर दिन धुआं हो रहे इतने हजार करोड़

March 9, 2026
Load More

सर्रे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति को सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोलियां मारी गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक खबर के अनुसार, पुलिस ने शुरुआत में मृतक की पहचान उजागर नहीं की थी, लेकिन मलिक के बेटे जसप्रीत मलिक के सोशल मीडिया पर पिता की मौत की जानकारी देने के बाद उन्होंने पहचान उजागर की। खबर के अनुसार, मलिक के बेटे ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ मीडिया उन्हें हमेशा एअर इंडिया बम विस्फोट का एक आरोपी मानेगी। मीडिया और आरसीएमपी (रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस) कभी अदालत का फैसला स्वीकार नहीं करेगी। मैं दुआ करता हूं कि आज की इस वारदात का उससे कोई लेना-देना न हो। ‘इंटिग्रेटिड होमीसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक बयान में कहा, ‘हम मलिक के इतिहास से वाकिफ हैं, हालांकि हम अब भी हमले का मकसद पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि गोलीबारी लक्षित प्रतीत होती है और आमजन को कोई खतरा नहीं है।

मलिक की मौत की खबर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। एक ओर मलिक के दोस्तों का कहना है कि ‘सिख समुदाय ने अपना एक नायक खो दिया, वहीं ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर उज्ज्वल दोसांझ ने कहा कि वह एक विवादित शख्सियत थे। खबर के अनुसार, दोसांझ ने कहा, ‘एक और पेचीदा तथ्य यह है कि वह हाल में भारत गए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनकी नीतियों के पक्ष में एक पत्र लिखा था….मुझे लगता है कि इसका समुदाय के भीतर असर पड़ा होगा।
मलिक पिछले कुछ वर्षों से खालसा स्कूल के अध्यक्ष थे और सर्रे एवं वैंकूवर में दो निजी स्कूल चला रहे थे। वह वैंकूवर स्थित खालसा क्रेडिट यूनियन (केसीयू) के अध्यक्ष भी थे, जिसके 16,000 से अधिक सदस्य हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राजकीय माध्यमिक विद्यालय

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं, वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें : शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़

December 2, 2024
plastic pollution

प्‍लास्टिक प्रदूषण से हमें एक ही शक्ति बचा सकती है!

June 5, 2023
IHBT

खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन पर हितधारकों की हुई बैठक

December 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • e-PAN कार्ड को लेकर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी, कहा- भूलकर भी ना करें ये गलती
  • भारत ने तलाशा होमुर्ज का विकल्प, अब इन रास्तों से आ रहा 70% कच्चा तेल
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.