Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2026
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
अचार
16
SHARES
522
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। हमारे देश में खाने के साथ अचार खूब खाया जाता है. अचार न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. पहले के जमाने में घरों में आम, नींबू, आंवला, गाजर समेत कई चीजों का अचार खूब डाला जाता है. हालांकि अब अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाला अचार लेते हैं और उसे खाते हैं. कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अचार खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नुकसानदायक? अगर आप भी अचार खाने के शौकीन हैं, तो इसके फायदे और नुकसान जानना बेहद जरूरी है. इस बारे में एक्सपर्ट की राय जान लेते हैं.

अचार आमतौर पर सब्जियों या फलों से बनाया जाता है. इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. सही तरीके से बनाया गया अचार पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद कर सकता है. खासतौर पर फर्मेंटेड अचार में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों की सेहत को सुधारते हैं. इसके अलावा मसालों में मौजूद हल्दी, मेथी और सरसों जैसी चीजें सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होती हैं. अचार का खट्टा-तीखा स्वाद लार और डायजेस्टिव जूस ज्यादा रिलीज करता है. इससे खाना आसानी से पचता है. जिन लोगों को भूख कम लगती है या हल्की पाचन समस्या रहती है, उनके लिए अचार फायदेमंद हो सकता है.

इन्हें भी पढ़े

Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
chia seeds

गर्मी में चिया और सब्जा सीड्स से मिलते हैं ढेरों फायदे, खाने में न करें ये एक गलती

March 22, 2026
aloo ki vrat wali namkeen

आलू से व्रत वाली नमकीन कैसे बनाएं?, जानिए आसान तरीका

March 19, 2026
Load More

ज्यादा अचार खाने के नुकसान जान लीजिए

डाइटिशियन ने बताया कि अगर अचार को कम मात्रा में खाया जाए, तो यह फायदेमंद होता है. ज्यादा मात्रा में अचार खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अचार में नमक और तेल की मात्रा अधिक होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का कारण बन सकते हैं. ज्यादा नमक किडनी पर भी दबाव डालता है और शरीर में पानी की कमी या सूजन की समस्या पैदा कर सकता है. इसके अलावा बहुत अधिक मसालेदार अचार पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ा सकता है. हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की समस्या या पेट से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अचार का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी अधिक नमक और मसाले वाले अचार से बचना चाहिए.

बाजार के अचार का सेवन नुकसानदायक

एक्सपर्ट रंजना सिंह ने बताया कि घर का बना अचार सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें केमिकल्स नहीं मिलाए जाते हैं. आमतौर पर बाजार में मिलने वाले अचार सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं. बाजार में मिलने वाले अचारों में प्रिजर्वेटिव्स, फूड कलर्स और ज्यादा तेल व नमक होता है, जो सेहत के लिए नुकसानदेह है. अगर आप बाजार का अचार खरीदते हैं, तो अच्छी क्वालिटी का खरीदें और कम से कम सेवन करें. अगर अचार घर पर साफ-सफाई और कम मसालों के साथ बनाया गया हो, तो यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप अचार के शौकीन हैं, तो संयम बरतें और सेहत के साथ समझदारी से इसका आनंद लें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Love Jihad

लव जिहाद में बॉलीवुड का साथ’ विषय पर विशेष संवाद !

January 13, 2023
Soniya Gandhi

‘सास और जीवनसाथी को खोकर यहां आई थी…’, सोनिया गांधी ने लिखी इमोशनल चिट्ठी

February 16, 2024

गहलोत के बयान से राजस्थान में सियासी घमासान क्यों?

October 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ सिद्धिधात्री की पूजा – अर्चना के साथ संपन्न हुई नवरात्र
  • ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार
  • 2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.