Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

क्या हिमाचल भाजपा में चल रही वर्चस्व की लड़ाई?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 7, 2023
in राज्य
A A
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पक्ष विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी का दौर जारी है. विपक्षी नेता लगातार सत्तापक्ष कांग्रेस को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश कर रही है. विपक्ष कभी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का जिक्र करता है, तो कभी गारंटी पर सवाल खड़े कर देता है. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान (Naresh Chauhan) ने भाजपा नेताओं पर पलटवार किया है.

‘बीजेपी में जारी है वर्चस्व की लड़ाई’

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

नरेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) में वर्चस्व की लड़ाई है और दबाव में भाजपा नेता तहथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं. नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा में सबसे बड़े नेता जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) हैं. पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) अपनी लीडरशिप बचाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) भी वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. नरेश चौहान ने कहा कि जिस परिस्थिति में डॉ. राजीव बिंदल (Rajeev Bindal) की हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर वापसी हुई है? उससे भी सब भली-भांति वाकिफ है.

भाजपा के विकास के दावे थे खोखले

प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि पांच साल तक भारतीय जनता पार्टी लगातार डबल इंजन की सरकार का दावा करती रही, लेकिन भाजपा के विकास के सभी दावे खोखले निकले. भाजपा की बड़ी-बड़ी बातें वास्तविकता से दूर रही. चौहान ने कहा कि जनता ने छह महीने पहले सत्ता परिवर्तन कर यह साबित किया कि वे भाजपा के शासन से परेशान थे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि उन्होंने बीते पांच साल में जनहित के लिए क्या काम किया?

‘अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे सीएम’

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि बीते छह महीने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने जनहित के कई बड़े कदम उठाए हैं. आम जनता देख रही है कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं. बात चाहे हिमाचल प्रदेश को कर्ज उतारने की हो या फिर हिमाचल प्रदेश की कमाई बढ़ाने की, मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर आगे बढ़कर लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि छह महीने में ही मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश का अधिकार मांगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष को प्रदेश हित में सरकार का साथ देना चाहिए. विपक्ष बौखलाहट में बेवजह आधारहीन बयानबाजी कर रहा है. इसमें कोई तथ्य ही नहीं है.

विपक्ष की सकारात्मक भूमिका अदा करे भाजपा

विपक्ष के नेता बार-बार कांग्रेस की गारंटियों को लेकर सवाल करते हैं, लेकिन जाने विपक्षी नेता कौन सा अखबार पढ़ते हैं? विपक्ष के नेताओं को यह नजर ही नहीं आता कि कांग्रेस अपनी हर गारंटी पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि पहले ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की गई. इसके अलावा अन्य गारंटियों पर भी कांग्रेस सरकार लगातार काम कर रही है. भाजपा को तो या खुद बताना चाहिए कि उन्होंने कौन-सा वादा जनता के साथ पूरा किया? नरेश चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव सिर पर हैं. भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसी वजह से भाजपा आधारहीन बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने विपक्ष से अनुरोध किया कि प्रदेश में सकारात्मक भूमिका अदा करें, ताकि प्रदेश का विकास आगे बढ़ सके.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bank

दिवालिया होने की कागार पर अमेरिकी बैंक?

May 6, 2024
historical film 'Phoole

ऐतिहासिक फिल्म ‘फूले’ को बिना काट छांट के प्रदर्शित करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

April 18, 2025
Yamuna

यमुना जिए अभियान के संयोजक मनोज मिश्रा

June 24, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.