Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अब मचेगी तबाही…अमेरिका के इन हाइटेक हथियारों से हमास को जवाब देगा इजराइल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 13, 2023
in विश्व
A A
high-tech गेराल्ड फोर्ड
14
SHARES
475
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इजराइल-हमास जंग को अब पूरे छह दिन हो चुके हैं. दोनों ही ओर से हजारों जानें गई हैं. कई बेगुनाह जानें भी गई हैं. हमास, इजराइल को दुनिया के नक्शे से मिटा देना चाहता है तो इजराइल ने भी हमास के एक-एक आतंकी को मार गिराने का फैसला किया है. इस दौरान हमास के समर्थन में सामने से लेबनान आया है. बाकी कुछ अरब देश उसे पीछे से मदद कर रहे हैं. पर, इजराइल की स्थिति एकदम अलग है. युद्ध घोषित होने के साथ ही पूरा देश एक हो गया. विपक्ष भी अब सरकार के साथ है. पूरी दुनिया में फैले इजराइली मूल के लोग स्वदेश लौट रहे हैं. वे इस जंग में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित कर रहे हैं.

इस बीच इजराइल के समर्थन में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली समेत दुनिया के अनेक देश आ गए हैं. फ्रांस ने अपने यहां फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन पर रोक लगा दी है तो अमेरिका ने अपना सबसे ताकतवर और दुनिया का सबसे बड़ा जंगी पोत यूएसएस गेराल्ड फोर्ड ही रवाना कर दिया है. हथियारों का जखीरा लेकर अमेरिका का एक मालवाहक जहाज दो दिन पहले ही इजराइल पहुंचा है.

इन्हें भी पढ़े

india vs sri lanka

संकट के बीच भारत ने श्रीलंका को दिया 38000 मीट्रिक टन पेट्रोल-डीजल

March 29, 2026
India and France

होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?

March 27, 2026
india russia

भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, तेल-LPG छोड़िए, अब रूस से LNG लाने की भी तैयारी!

March 27, 2026
us israel attack on iran

ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक या नई जंग का आगाज? तेहरान ने दी धमकी

March 27, 2026
Load More

इजराइल की कितनी मदद कर रहा अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री ने इजराइल का दौरा किया और राष्ट्र का समर्थन दिया. उनके पहुंचने के साथ ही हथियारों, गोला-बारूद का जखीरा लेकर पूरा-पूरा मालवाहक इजराइल पहुंचा है. यूएसएस गेराल्ड फोर्ड को तैनात किया है. यूएसएस जार्ज वाशिंगटन भी भूमध्य सागर पहुंच गया है. यह एक और जंगी पोत है. इस तरह दो स्ट्राइकर ग्रुप भी भूमध्य सागर में अमेरिका की ओर से तैनात हैं.

एक आकलन के मुताबिक 8-10 हजार अमेरिकी सैनिक युद्ध के साजो-सामान के साथ इजराइल के आसपास समुद्र में तैनात हो चुके हैं. अमेरिका ने इंटरसेप्टर मिसाइलें, पैट्रियट मिसाइलों को भी इजराइल पहुंचा दिया है.

इजराइल पहुंचे अमेरिकी बेड़े में पांचवीं पीढ़ी के एफ-35, एफ ए-18 सुपर हार्नेट, ई-2 डीएडवांस्ड हॉक आई, ईए-18 जी ग्रोलर इलेक्ट्रानिक अटैक एयरक्राफ्ट, एमएच-60 आर/एस हेलीकाप्टर शामिल हैं. पेंटागन इस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है. जरूरत पड़ने पर कुछ ही घंटों में इजराइल को कई तरह की मदद मिल सकेगी.

जर्मनी भेजेगा हाइटेक हथियारों से लैस ड्रोन

जर्मनी ने हेरोन सीरीज के दो ड्रोन इजराइल को देने का फैसला किया है, जिससे सीमाओं की निगरानी हो सके. अत्याधुनिक, हथियारों से लैस इस ड्रोन की कई खासियतें हैं. इसे रडार पकड़ नहीं सकते. काफी ऊंचाई तक उड़ सकता है. यह सिग्नल के जरिए कंट्रोल रूम से कनेक्टेड है. इसमें अत्याधुनिक कैमरे हैं, जो तस्वीरें कंट्रोल रूम को भेजते रहते हैं. जरूरत पड़ने पर जमीन पर बैठे पायलट का इशारा मिलते ही ड्रोन हमला भी करने में सक्षम है. जर्मनी हथियारों का जखीरा भी भेज रहा है.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैंक्रों ने ब्रिटेन, इटली, अमेरिका, जर्मनी की इजराइल के प्रति प्रतिबद्धता को सार्वजनिक तौर पर दर्शाया है. इन सभी देशों ने इजराइल की इस जंग में हर तरह से मदद का न केवल वायदा किया है, बल्कि मदद पहुंचने भी लगी है. सभी देश आतंकवादी समूह हमास के खात्मे के पक्ष में हैं. इसके लिए वे कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते.

इस बात का खुलासा होना बाकी है कि दुनिया का सबसे बड़ा जंगी जहाज में किस तरह के हथियार आए हैं लेकिन अमेरिका का इतिहास बताता है कि वह आतंकियों के खात्मे के लिए अपने सबसे बेहतर हथियारों का इस्तेमाल करता है. 9/11 के बाद तो आतंकवादी कहीं भी हों, अमेरिका उन्हें अपना दुश्मन ही मानता है.

इजराइली पीएम नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बातचीत में हमास को ISIS से समर्थन की जानकारी दी है. अभी इजराइल ने जमीनी हमले नहीं शुरू किए हैं. केवल हवाई हमलों से गाजपट्टी इलाके में ऑपरेशन चला रहा है, लेकिन जिस तरह से दुनिया गोलबंद हो रही है. यह लड़ाई लंबी खिंच सकती है और स्वाभाविक है, जान-माल का नुकसान भी होगा.

दुनिया के सबसे ताकतवर जहाज की खूबियां

इजराइल को लेकर अमेरिका की पॉलिसी एकदम स्पष्ट है. उसने यूएसएस गेराल्ड फोर्ड को भूमध्य सागर में तैनात कर दिया है. भौगोलिक तौर पर समझना आसान होगा कि गाजा पट्टी एक ऐसा इलाका है जिसके एक ओर भूमध्य सागर तो दूसरी ओर इजराइल है. एक पतला गलियारा मिस्र को कनेक्ट करता है, जहां इजराइली सैनिक तैनात हैं. मतलब तैयारी कुछ ऐसी है कि गाजा पट्टी पर जल-थल-नभ, तीनों से वार हो सके. इसमें यूएसएस गेराल्ड फोर्ड बेहद मददगार है.

इस तरह दुनिया का सबसे बड़ा यह जंगी पोत बेहद ताकतवर है क्योंकि इस पर अत्याधुनिक मिसाइलें हैं, तो फाइटर जेट, हेलिकॉप्टर भी यहां से उड़ान भरेंगे. रडार, सेंसर इतने ताकतवर हैं कि इनकी ओर देखने वाले को आसमान, समुद्र या जमीन पर यूं ही धूल चटा देंगे. गलती से कोई पहुंचने में कामयाब भी हो गया तो अत्याधुनिक हथियारों से लैस सैनिक उनसे निपट लेंगे. इशारा मिलते ही विध्वंशक जहाज निपट लेंगे. मतलब अमेरिका ने अपना सबसे मजबूत बेड़ा इजराइल की सुरक्षा में लगा चुका है, जिसे ऑपरेशनल करने को आदेश का इंतजार है. इस पर सवार लगभग साढ़े चार हजार सैनिक किसी भी स्थिति का सामना करने को तत्पर हैं. एक आदेश मिलने पर ये दुश्मन पर टूट पड़ेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी की अध्यक्षता में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक सम्पन्न

September 26, 2025
army

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, पढ़िए पूरी रिपोर्ट!

April 22, 2025
bjp-aap

आप, बीजेपी और एलजी के झगड़े में कैसे उलझ गई दिल्ली, जानिए इनसाइड स्टोरी

August 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.