Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

जल जीवन मिशन का होगा विस्तार, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 10, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
PM Modi
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज (मंगलवार, 10 मार्च 2026 को) हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिन पर कुल 8.8 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। इस मीटिंग में कैबिनेट ने जल जीवन मिशन का विस्तार करने और उसे 2028 तक जारी रखने को मंजूरी दी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चुनावी राज्य तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को बी तोहफा दिया है। कैबिनेट ने तमिलनाडिु के मदुरै हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “जल जीवन मिशन 2.0 को आज मंज़ूरी मिल गई… अब इस प्रोजेक्ट को सस्टेनेबल बनाने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह से रीस्ट्रक्चर किया जा रहा है। अब इंफ्रा क्रिएशन से सर्विस डिलीवरी पर फोकस होगा। वैष्णव ने बताया कि इसकी अलॉटेड रकम बढ़ाकर 8 लाख 70 करोड़ रुपये कर दी गई है और इसका मुख्य फोकस ऑपरेशन और मेंटेनेंस में समुदायों को शामिल करना होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सभी एसेट्स की डिजिटल मैपिंग की जाएगी… सभी प्रोग्राम सर्टिफाइड किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़े

इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

March 10, 2026
gas cylinder

तो टल गया LPG संकट? सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने बढ़ाया 10% उत्पादन

March 10, 2026
8th pay commission

8वें वेतन आयोग पर सरकार ने दी नई जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

March 10, 2026

हारने वाले उम्मीदवार 7 दिनों के भीतर करवा सकेंगे EVM की जांच, चुनाव आयुक्त ने बताए नए नियम

March 10, 2026
Load More

“सुजलम भारत” बनाने की योजना

एक रिलीज़ के मुताबिक, एक यूनिफ़ॉर्म नेशनल डिजिटल फ्रेमवर्क, जिसका नाम “सुजलम भारत” है, बनाया जाएगा, जिसके तहत हर गाँव को एक यूनिक सुजल गाँव / सर्विस एरिया ID दी जाएगी, जो सोर्स से नल तक पूरे पीने के पानी के सप्लाई सिस्टम की डिजिटल मैपिंग करेगी। ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी पक्का करने के लिए, “जल अर्पण” के ज़रिए स्कीमों को शुरू करने और फॉर्मल हैंडओवर करने में ग्राम पंचायतों और VWSCs को शामिल किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि एक ग्राम पंचायत काम पूरा होने को सर्टिफ़ाई करेगी और खुद को “हर घर जल” तभी घोषित करेगी जब यह कन्फ़र्म हो जाएगा कि राज्य सरकार ने गाँव में ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए सही सिस्टम बना दिए हैं।

तमिलनाडु पर भी नजर

तमिलनाडु के मदुरै को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिलने से मीनाक्षी अम्मम मंदिर, कूडल अजगर मंदिर, तिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मंदिर, पालामुदिरचोलाई मुरुगन मंदिर और रामेश्वरम् के लिए हवाई संपर्क बेहतर होगा। दुनिया के दूसरे देशों से भी लोग इन धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। वैष्णव ने कहा कि इससे उस क्षेत्र में वाहन, रबड़, रसायन और ग्रेनाइट उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह शहर शिक्षा और स्वास्थ्य केंद्र के रूप में भी उभरेगा।

अन्य अहम फैसले क्या?

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश के जेवर एयरपोर्ट को एलिवेटेड रोड के जरिए फरीदाबाद से जोड़ने वाली योजना को भी मंजूरी दी है और इसके लिए 3,631 करोड़ रुपये बजट को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में संतरागाछी से खरड़पुर तक सड़क मार्ग के चौथे लेन के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 2905 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने NH 752 पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी खंड का 4-लेन में अपग्रेडेशन करने को भी मंजूरी दी है। इसके लिए मंत्रिमंडल ने 3839 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
AAP MP exposes

आप सांसद ने पंजाब में रेत खनन घोटाले का किया खुलासा: भाजपा ने समयबद्ध CBI जांच की मांग की

February 24, 2026
dalai lama

‘जीवित बुद्ध’ की परंपरा और दलाई लामा का उत्तराधिकारी, 700 वर्ष पुराने रिवाज में चीन का हस्तक्षेप!

July 3, 2025

कांग्रेस: फिर चक्का जाम

October 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, जानिए मामला
  • इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार
  • तो टल गया LPG संकट? सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने बढ़ाया 10% उत्पादन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.