Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

जल संस्थान के अफसर भी घपले में शामिल, जांच में हुए कई और खुलासे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 30, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
जल संस्थान
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चमोली : एसटीपी के संचालन हुए अनुबंध में शुरूआत से अब तक तमाम तरह की अनियमिताएं पाई गई हैं। इस अनुबंध के हिसाब से निगरानी करने में भी जल संस्थान के अधिकारी असफल रहे हैं। ऐसे में एसटीपी ने विभाग को कई संदिग्ध बिल भेज दिए, जिनका बिना जांच परख के संस्थान ने भुगतान भी कर दिया।

ऐसे में एडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय जांच की संस्तुति की है। इसके अलावा दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कर्मियों पर भी कार्रवाई के लिए कहा है। जांच रिपोर्ट के अनुसार एसटीपी संचालन और मेंटेनेंस के लिए कंपनी की ओर से जल संस्थान को प्रस्तुत किए गए बिल संदिग्ध हैं।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
Load More

ये सभी बिल बढ़ा-चढ़ाकर बनाए गए हैं। ऐसे में इन सभी बिलों की जांच की जाएगी। साथ ही जिन अधिकारियों व कार्मिकों ने बिलों का भुगतान किया उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को भी एडीएम ने लिखा है। एडीएम ने जांच में पाया है कि प्लांट का संचालन करने में विद्युत विभाग और जल संस्थान के अधिकारियों के बीच आपसी सामंजस्य की भी कमी थी। इसी के चलते यह भीषण हादसा हुआ। इनके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

ऊर्जा निगम भी जांच के दायरे में

प्लांट में सारा काम हवा हवाई चल रहा था। इस प्लांट को वह व्यक्ति देख रहा था जो ज्वाइंट वेंचर का अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी ही नहीं था। जिन मशीनों के संचालन के लिए तकनीकी दक्ष कर्मियों की जरूरत होती है वहां संस्कृत और सामान्य बीए पास कर्मियों को रखा गया। एसटीपी का बिजली का बिल हर महीने बीपीएल परिवार से भी कम आ रहा था। लेकिन न तो ऊर्जा निगम ने इसकी जांच की न ही जल संस्थान ने इसका संज्ञान लेने की जरूरत समझी।

ढाई साल से बिना समझौते के एसटीपी का संचालन कर रहा था भास्कर महाजन

चमोली में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन वर्ष 2021 से एक्सिस पावर कंट्रोल्स दिल्ली के डायरेक्टर भाष्कर महाजन की ओर से किया जा रहा था, लेकिन प्लांट संचालन की लीड पार्टनर जय भूषण मलिक कांट्रैक्टर पटियाला और मैसर्स कांफिडेंट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर की ओर से भास्कर महाजन के साथ कोई लिखित समझौता नहीं किया गया था। मौखिक समझौते पर ही प्लांट का संचालन किया जा रहा था। यानी प्लांट के संचालन, स्ट्रेक्चर व देखरेख हर स्तर पर लापरवाही सामने आई है। जिससे हादसा इतना भीषण हुआ।

ये भी हुई अनियमितताएं

ज्वाइंट वेंचर फर्म मेसर्स जयभूषण मलिक कांट्रेक्टर पटियाला (लीड पार्टन) और मेसर्स कांफिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर के साथ उत्तराखंड जल निगम व जल संस्थान के बीच हुए अनुबंध का उल्लंघन किया गया।

ज्वाइंट वेंचर फर्म का अनुबंध के अनुरूप कार्मिकों की तैनाती नहीं की गई।

भास्कर महाजन डायरेक्टर एक्सिस पावर कंट्रोल्स दिल्ली का ज्वाइंट वेंचर फर्म का अधिकृत व्यक्ति न होते हुए भी कार्य किया।

भास्कर महाजन, मेसर्स जयभूषण मलिक कांट्रेक्टर पटियाला के जय भूषण मलिक और मैसर्स कांफिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर के रत्ना कुमार ने एक दूसरे पर आरोप लगाने से अनुबंध का उल्लंघन किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को दस पुरस्कारों से नवाजा गया

November 4, 2024
Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूज़वीक इंटरव्यू में ट्रंप के दावों को खारिज किया !

July 2, 2025
PM Modi

आतंकवाद और सिंधु जल संधि से पाक को मिर्ची, PM मोदी के जवाब से बौखलाया पाक !

May 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.