Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

‘जवान’ धुआंधार कमाई, मगर नहीं तोड़ पाई ‘गदर 2’ का ये रिकॉर्ड!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 18, 2023
in मनोरंजन
A A
Jawan-gadar
23
SHARES
768
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल सिनेमा लवर्स को लगातार खुशी दे रहे हैं. साल की शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ डिलीवर की. अब अपनी ही नई फिल्म ‘जवान’ से शाहरुख ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं. सितंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हुई उनकी फिल्म लगातार धुआंधार कमाई कर रही है.

‘जवान’ ने पहले ही हफ्ते में सिर्फ भारत से ही 390 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 700 करोड़ के बहुत करीब पहुंच गया था. दूसरे वीकेंड में शाहरुख की फिल्म को फिर से तगड़ा जंप मिला और इसने 3 दिन में एक बार फिर सॉलिड कमाई की. पहले ही हफ्ते में 2023 की दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी ‘जवान’, नए वीकेंड में बड़ी तेजी से ‘पठान’ के रिकॉर्ड की तरफ बढ़ गई है.

इन्हें भी पढ़े

dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा साउथ की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

March 29, 2026
series

क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

March 25, 2026
aditya dhar

बॉक्स ऑफिस के असली ‘धुरंधर’ तो आदित्य धर हैं, कमाल का है ट्रैक रिकॉर्ड

March 24, 2026
dhurandhar 2

धुरंधर 2: क्या सच में उजैर बलोच के गैंग में घुसकर पाकिस्तान में तबाही मचा चुका है हमजा जैसा इंडियन स्पाई?

March 20, 2026
Load More

शाहरुख की फिल्म ने अपने दूसरे संडे को कमाई तो बहुत तगड़ी की, लेकिन फिर भी ‘गदर 2’ के रिकॉर्ड को नहीं छू पाई. आइए बताते हैं दूसरे वीकेंड में शाहरुख की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल किए और किस रिकॉर्ड से चूक गई…

‘जवान’ का दूसरा संडे लाया तगड़ी कमाई

दूसरे शुक्रवार शाहरुख की फिल्म ने 19 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. लेकिन शनिवार फिल्म के लिए 65% का सॉलिड जंप लेकर आया और फिल्म ने 10वें दिन करीब 32 करोड़ रुपये कमाए. अब ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘जवान’ ने रविवार को, शनिवार से भी ज्यादा कमाई की है. अपने दूसरे रविवार को फिल्म ने 35-37 करोड़ रुपये के बीच कलेक्शन किया है. दूसरे वीकेंड में ‘जवान’ ने भारत में 86 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. शाहरुख की फिल्म ने लगातार दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा.

‘गदर 2’ के रिकॉर्ड से चूकी ‘जवान’

दूसरे रविवार को फिल्मों की कमाई तय करती है कि उसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना धांसू होने वाला है. सनी देओल की ‘गदर 2’ के नाम दूसरे रविवार का सबसे बड़ा कलेक्शन है. ‘गदर 2’ ने इस दिन 39 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इसके बाद ‘बाहुबली 2’ आती है जिसका दूसरा रविवार 34.5 करोड़ रुपये लेकर आया था. ‘जवान’ ने दूसरे संडे को जो कलेक्शन किया है, उसमें हिंदी वर्जन की कमाई 34-35 करोड़ रुपये तक है. यानी ‘जवान’ इस मामले में ‘गदर 2’ से पीछे है.

हिंदी फिल्मों में दूसरे वीकेंड की सबसे बड़ी कमाई भी ‘गदर 2’ के नाम है. अपने सेकंड वीकेंड में सनी की फिल्म ने 90 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन किया था. जबकि ‘बाहुबली 2’ के हिंदी वर्जन ने दूसरे वीकेंड में लगभग 81 करोड़ रुपये कमाए थे. ‘जवान’ का सेकंड वीकेंड कलेक्शन इन दोनों के बीच में होगा. फाइनल आंकड़ों में ‘जवान’ का दूसरे वीकेंड का हिंदी कलेक्शन 83 करोड़ के आसपास नजर आएगा.

बड़ी इंटरनेशनल फिल्म बनी ‘जवान’

शाहरुख की फिल्म लगातार दूसरे हफ्ते टॉप 3 ग्लोबल फिल्म्स में शामिल रही. कॉमस्कोर का आंकड़ा बताता है कि बीते वीकेंड ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 17.7 मिलियन डॉलर (147 करोड़ रुपये) से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया है. शाहरुख की फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्मों ‘द नन’ (44.8 मिलियन डॉलर) और ‘अ हॉन्टिंग इन वेनिस’ (37 मिलियन डॉलर) के बाद तीसरे नंबर पर रही.

विदेशों से यानी ओवरसीज से ‘जवान’ 300 करोड़ रुपये से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. 11 दिन में शाहरुख की फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 850 करोड़ रुपये के करीब हो चुका है. 1053 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के साथ ‘पठान’ इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है. जिस तेजी से ‘जवान’ कमा रही है, जल्दी ही ये ‘पठान’ को पीछे छोड़ देगी

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
hamas attacked israel

थमेगा युद्ध, इजराइल-हमास और US के बीच बन रही क्या डील?

November 19, 2023
INS Arighat

इंडियन नेवी का ‘साइलेंट शिकारी’…चीन-PAK में भय भारी !

June 7, 2025
Chirag vs PK

बिहार सियासत का नया रंग… चिराग का ‘थर्ड फ्रंट’ बनाम पीके का ‘जन सुराज’ – कौन मारेगा बाजी ?

June 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.