रुडकी। कलियर में जुमेरात के मौके पर साबिर पाक की जियारत को जायरीन उमड़े। जायरीनों ने दरगाहों पर लाइन लगाकर जियारत की। कलियर में भारी भीड़ होने से कलियर-रुड़की मार्ग, नहर पुल सहित अन्य सड़कों पर जाम लगा रहा।
जुमेरात के कारण अकीदतमंदों की भारी भीड़ साबिर पाक की जियारत को पहुंची। इस दौरान दरगाह साबिर पाक सहित दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब सहित अन्य दरगाहों पर जायरीनों ने जियारत कर मन्नतें मांगी। कलियर में जुमेरात के मौके पर हजारों जायरीन साबिर पाक की दरगाह पर जियारत करने आते हैं और अपनी मन्नते मांगते हैं।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, नजीबाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, बड़ौत, गुजरात, राजस्थान, आगरा, हैदराबाद आदि स्थानों से जायरीन पिरान कलियर पहुंचे। दरगाह साबिर पाक सहित अन्य दरगाहों में हाजरी लगाने के लिए जायरीनों को धूप और तपिस में ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।







