Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सुप्रिया श्रीनेत के भद्दे पोस्ट पर कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 25, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
11
SHARES
353
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर किए भद्दे पोस्ट के बाद बैकफुट पर हैं। सुप्रिया ने हालांकि वह पोस्ट हटा लिया था लेकिन उसके स्क्रीनशॉट की मदद से बीजेपी नेताओं ने उनपर खूब हमला बोला। अब इस पूरे विवाद पर कंगना रनौत का जवाब भी आ गया है। कंगना ने एक्स हैंडल से सुप्रिया को लिखा कि हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है। उन्होंने आगे लिखा कि हमें सेक्स वर्कर्स का सम्मान करने के साथ ऐसी महिलाओं के लिए किसी भी तरह की गाली या अपमान से बचना चाहिए। बता दें कि बीजेपी पहले ही कांग्रेस के आला नेताओं से सुप्रिया श्रीनेत से इस्तीफा मांग चुकी है। इस पूरे विवाद पर सुप्रिया श्रीनेत ने सफाई देते हुए कहा कि किसी के पास मेरे इंस्टा और फेसबुक अकाउंट का एक्सेस था और उसने ही ऐसा भद्दा पोस्ट किया है। अब उसे हटा दिया गया है।

सुप्रिया की पोस्ट पर आ गया कंगना का जवाब
सुप्रिया श्रीनेत के विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करारा जवाब दिया है। कंगना ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि पिछले 20 सालों में एक कलाकार के रूप में मैंने हर तरह की महिलाओं का किरदार निभाया है। रानी में एक भोली लड़की से लेकर धाकड़ में एक मोहक जासूस तक, मणिकर्णिका में देवी से लेकर चंद्रमुखी में एक राक्षसी तक, रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक।

इन्हें भी पढ़े

सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
leader

केरल चुनाव: कितने उम्मीदवार दागी और कितने करोड़पति?, जानिए

April 5, 2026
Amrit Bharat Express

कैसा है अमृत भारत एक्सप्रेस का नया कोच?

April 5, 2026
भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
Load More

कंगना ने आगे लिखा कि हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों की जंजीरों से मुक्त करना चाहिए। हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में उत्सुकता से बात करने की जगह इन सबसे ऊपर उठना चाहिए। कंगना ने लिखा कि इन सबसे बढ़कर हमें सेक्स वर्कर्स के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों का इस्तेमाल किसी तरह के गाली या अपमान के रूप में करने से बचना चाहिए। हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है।

Dear Supriya ji
In the last 20 years of my career as an artist I have played all kinds of women. From a naive girl in Queen to a seductive spy in Dhaakad, from a goddess in Manikarnika to a demon in Chandramukhi, from a prostitute in Rajjo to a revolutionary leader in Thalaivii.… pic.twitter.com/GJbhJTQAzW

— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) March 25, 2024

पहले पोस्ट डिलीट की, अब दे रहीं सफाई
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कंगना रनौत की एक फोटो पोस्ट की। फोटो के नीचे जो कैप्शन लिखा वह काफी आपत्तिजनक था। सुप्रिया ने लिखा कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही सुप्रिया मुश्किल में फंस गईं। विवाद बढ़ता देख सुप्रिया ने पोस्ट डिलीट कर दी। इसके बाद उन्होंने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर अपनी सफाई पेश की। सुप्रिया ने एक्स पर लिखा कि मेरे मेटा खातों (FB And Instagram) तक पहुंच रखने वाले किसी व्यक्ति ने बिल्कुल घृणित और आपत्तिजनक पोस्ट की, जिसे हटा दिया गया है। जो कोई भी मुझे जानता है, उसे पता होगा कि मैं किसी महिला के लिए ऐसा कभी नहीं कहूंगी। हालांकि, एक पैरोडी खाता भी है। उसे मैंने अभी-अभी अपने नाम का दुरुपयोग करते हुए पाया है। किसी ने मेरे नाम से ट्विटर पर चलाया भी है। इस बारे में मैंने शिकायत कर दी है।

सुप्रिया श्रीनेत ने आगे कहा कि मैं अपने जीवन में भद्दी, भोंडी टिप्पणियों के खिलाफ हूं। न मैंने कभी किया और न ही मैं यह कर सकती हूं। विचारधारा की लड़ाई पुरजोर तरीके से, ईमानदारी से और पूरी मजबूती से लड़ने में मेरा यकीन है कि महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग ही नहीं कर सकती हूं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गणेश जोशी

कृषि, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच, देहरादून में होगा एग्री मित्रा महोत्सव का भव्य आयोजन: गणेश जोशी

June 10, 2025
Pay UPI

आखिर कैसे निपटें UPI ट्रांजैक्शन फेल होने की समस्या से!

March 3, 2023
Indian AI

देसी भाषाओं और संस्कृति का ज्ञान रखेगा ‘भारतीय एआई’

December 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार
  • 48 घंटे बाद क्या करेगा अमेरिका? ट्रंप ने ईरान को दी है धमकी
  • दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.