कानपुर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के सात वर्ष बाद भी कुलदीप यादव का घरेलू मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलने का सपना अधूरा रह गया। दूसरे टेस्ट मैच में ग्रीनपार्क की पिच और लोकल ब्वॉय होने के कारण कुलदीप के खेलने की उम्मीद सबसे ज्यादा थी, जिस पर वर्षा ने पानी फेर दिया।
मैच की रात हुई झमाझम वर्षा को देखते हुए कप्तान रोहित ने चेन्नई में टीम को जीत दिलाने वाले गेंदबाजी क्रम को ही प्राथमिकता दी। ग्रीन पार्क की पिच पर तीन स्पिनर कुलदीप, अश्विन और जडेजा के साथ उतरने की योजना बनाने वाले कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा को देर रात हुई वर्षा के बाद अपना निर्णय बदला।







