Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दम तोड़ चुकी है केजरीवाल की नैतिकता और अंतरात्मा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2022
in दिल्ली, विशेष
A A
Ramvir Singh Bidhuri
20
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि ईमानदारी और सच्चरित्र की दुहाई देकर सत्ता में आने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरआत्मा और नैतिकता दम तोड़ चुकी है। उनके मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल गए हुए छह महीने होने को आ रहे हैं लेकिन उन्हें केबिनेट से नहीं हटाया गया। नियमानुसार अगर कोई सरकारी कर्मचारी 48 घंटे हिरासत में बिताता है तो उसे नौकरी से निलंबित कर दिया जाता है। अगर उसे जेल भेजा जाता है तो उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है लेकिन सत्येंद्र जैन छह महीने से दिल्ली के मंत्री बने हुए हैं और अपने वेतन और भत्तों के साथ-साथ सारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। पूरी दुनिया को बेइमान और अपने आपको कट्टर ईमानदार कहने वाले केजरीवाल के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा कोई और उदाहरण नहीं हो सकता। संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता श्री अजय सहरावत व श्री शुभेन्दू शेखर अवस्थी भी उपस्थित थे।

बिधूड़ी ने कहा कि राजनीति में गिरावट की यह इन्तहा हो चुकी है कि सत्येंद्र जैन न तो खुद इस्तीफा दे रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री उन्हें हटा रहे हैं, वह मंत्री के रूप में पूरा वेतन और भत्ते भी ले रहे हैं। श्री बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली के एक मंत्री को 20 हजार रुपए मासिक वेतन, 18 हजार रुपए मासिक निर्वाचन क्षेत्र का भत्ता, 4 हजार रुपए मासिक अतिथियों के सत्कार का भत्ता, एक हजार रुपए प्रतिदिन का दैनिक भत्ता, 3000 यूनिट बिजली के बिल का भुगतान, 30 हजार रुपए डेटा ऑपरेटर के और दो अर्दली का न्यूनतम वेतन करीब 32 हजार रुपए लिए दिए जाते हैं। जब वह मंत्री के रूप में कार्य ही नहीं कर रहे और उनके पास कोई विभाग ही नहीं है तो फिर मंत्री के रूप में वेतन का सवाल ही पैदा नही होता। जेल में होने के कारण न तो वह निर्वाचन क्षेत्र में जा रहे हैं और न ही उनके अतिथियों के आने का सवाल है। इसी तरह मंत्री के रूप में एक हजार रुपए का दैनिक भत्ता भी नहीं दिया जाना चाहिए। जब वह जेल में हैं तो फिर डेटा ऑपरेटर और दो अर्दलियों की नियुक्ति का भी प्रश्न नहीं उठता। इस तरह एक मंत्री का खर्चा डेढ़ लाख रुपया मासिक से अधिक बैठता है। सत्येंद्र जैन 6 महीने से जेल में हैं और वह वेतन और भत्तों सहित इन सारी सुविधाओं का भी लाभ उठा रहे हैं। अगर वह काम नहीं कर रहे तो फिर उन्हें वेतन क्यों दिया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

नेता प्रतिपक्ष ने उपराज्यपाल से मांग की है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करके उचित कार्रवाई करें। 30 मई से सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई थी। उस दिन के बाद उन्होंने जितना वैतन और भत्ते लिए हैं, वे सभी तुरंत वापस लिए जाएं क्योंकि यह दिल्ली के खजाने पर खुला डाका है। यह राजनीतिक सिद्धांतों और नैतिकता का भी खुला उल्लंघन है और दिल्ली के गार्जियन होने के नाते उपराज्यपाल सत्येंद्र जैन को मंत्री के रूप में दी गई तमाम सुविधाएं वापस ले लें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

प्रदेश सरकार ने बजट 2022-23 में लोक कल्याण संकल्प की 97 घोषणाओं में किया है बजट प्रविधान

June 2, 2022
Kashmir tourism industry

कश्मीर की टूरिज्म इंडस्ट्री पर संकट, लाखों की आजीविका खतरे में?

April 24, 2025

Why Your Startup Need Strategic Partnerships to Survive!

March 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.