Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कांग्रेस की कुंडली में केजरीवाल का योग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 14, 2022
in दिल्ली, विशेष
A A
Arvind Kejriwal
21
SHARES
698
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस की कुंडली में अरविंद केजरीवाल का योग बहुत भारी हो गया है। हर जगह केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की राजनीति कांग्रेस पर भारी पड़ रही है। केजरीवाल की पार्टी के कारण कांग्रेस ने 2013 में दिल्ली गंवाई थी और 2017 में दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस की वापसी की संभावना समाप्त हो गई तो केजरीवाल की पार्टी के कारण कांग्रेस ने इस साल पंजाब की सरकार गंवाई। अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का भ_ा बैठा दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में 42 फीसदी वोट हासिल करने वाली कांग्रेस 27 फीसदी वोट पर अटकी है और उसकी विधानसभा सीटों की संख्या एक चौथाई रह गई, वह मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा भी हासिल नहीं कर पाई।

कांग्रेस की बाकी आधी सीटें केजरीवाल के खाते में नहीं गई है वह भाजपा के पास चली गई। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के 42 फीसदी वोट में से 13 फीसदी वोट हासिल किया और पांच सीटें जीतीं लेकिन कांग्रेस के वोट में बंटवारे का फायदा भाजपा को मिला और वह डेढ़ सौ सीटों के पार पहुंच गई। ध्यान रहे पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब 42 फीसदी वोट और 77 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 49 फीसदी वोट और 99 सीटें मिली थीं। कई चुनावों के बाद पहली बार ऐसा हुआ था कि भाजपा एक सौ सीट के नीचे रह गई थी, जबकि उसका वोट पहले से बढ़ा था। आमने सामने के चुनाव की वजह से ऐसा हुआ था।

इन्हें भी पढ़े

air pollution

8 सालों में सबसे अच्छा रहा दिल्ली में इस बार का AQI

November 1, 2025
Odd-Even returns in Delhi

दिल्‍ली में बैन किए गए वाहनों पर दूर कर लें कन्‍फ्यूजन!

November 1, 2025
Delhi Jal Board

अब KPMG के हाथों में दिल्ली जल बोर्ड के प्रोजेक्ट्स की निगरानी!

October 31, 2025
Private school

दिल्ली : बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, अब करना होगा ये काम

October 31, 2025
Load More

लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि पार्टी के पास न कोई संगठन है और न कोई बड़ा नेता लेकिन आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुफ्त की रेवड़ी बांटने की घोषणाओं और दिल्ली, पंजाब के मॉडल ने गुजरात की एक बड़ी आबादी को आकर्षित किया। उनको लगा कि कांग्रेस के विकल्प के तौर पर आप को आजमाया जा सकता है। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान ने यह प्रचार किया कि दिल्ली और पंजाब के लोग कांग्रेस की जगह आप की सरकार बनवा कर खुश हैं। इस चक्कर में कांग्रेस समर्थकों का एक वर्ग आप के साथ चला गया।

ध्यान रहे जब भी सत्ता विरोधी वोट का बंटवारा होता है तो सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा होता है। आप ने कांग्रेस का वोट काटा तो भाजपा की सीटें पिछली बार की 99 से बढ़ कर डेढ़ सौ के पार पहुंच गईं। इसी तरह 2012 में गुजरात परिवर्तन पार्टी ने चार फीसदी वोट हासिल किया तो 47 फीसदी वोट मिलने के बावजूद भाजपा 115 सीट जीत गई थी। लेकिन 2017 में वोट नहीं बंटा तो भाजपा ने 16 सीटें गंवा दी थी। बहरहाल, गुजरात में कांग्रेस का भ_ा बैठाने के बाद केजरीवाल देश के उन सभी राज्यों में राजनीति करेंगे, जहां भाजपा का कांग्रेस से सीधा मुकाबला है। हालांकि ऐसा वे भाजपा की बी टीम की तौर पर या भाजपा के कहने से नहीं करेंगे। ऐसा वे अपने फायदे के लिए करेंगे। उनको लग रहा है कि इस राजनीति से उनकी पार्टी बढ़ रही है। उनकी कोई प्रतिबद्धता भाजपा को हराने की नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PAFI

पीएएफआई को मिली वैश्विक निकायों आधिकारिक संबद्धता और मान्यता

May 5, 2023

तलवार की धार पर अजीत पवार

May 9, 2023
Team India test

कप्तान और कोच का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

December 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 8 सालों में सबसे अच्छा रहा दिल्ली में इस बार का AQI
  • 22KM कम हो जाएगी आदि कैलाश की यात्रा, 1600 करोड़ होंगे खर्च
  • कभी नहीं लौटाने होंगे 10 हजार रुपये, 1.50 करोड़ महिलाओं को मिली मदद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.