Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

खाद्यान्न गोदाम से गेहूं, चावल और चीनी के 11 हजार कट्टे गायब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। वर्ष 2018 में शासन की नाक के नीचे अंतरिम राजधानी देहरादून में ट्रांसपोर्टनगर स्थित खाद्यान्न गोदाम से गेहूं, चावल और चीनी के 11 हजार कट्टे गायब मिले थे।
प्रदेश में राशन की दुकानों (एफपीएस) में समय पर खाद्यान्न नहीं पहुंचने और वितरण में अनियमितता बड़ी संख्या में निर्धनों का खाद्यान्न चट होने का कारण बन रही है। अब डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से सरकारी सस्ते खाद्यान्न की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की तैयारी है। विभाग स्वयं सर्वाधिक राशनकार्डधारकों वाले चार जिलों की 3000 दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाएगा। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) में गड़बड़ी रोकने और पारदर्शिता लाने में खाद्य विभाग की हिचकिचाहट ने सरकार की कठिनाइयां तो बढ़ाई ही, साथ में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) रैंकिंग में पिछड़ने का दाग भी उत्तराखंड पर चस्पा कर दिया। डोर स्टेप डिलीवरी यानी सरकारी सस्ता खाद्यान्न गोदामों से राशन की दुकानों तक पहुंचाने की व्यवस्था पर विभाग समय रहते अमल करता तो अन्य राज्यों के साथ प्रतिस्पर्धा की तस्वीर कुछ और ही होती। वर्ष 2018 में देहरादून में खाद्यान्न घोटाले और इसमें दोषी विभागीय अधिकारियों से वसूली की घटना से विभाग ने सबक नहीं लिया। डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से अब राशन विक्रेता स्वयं गोदाम जाकर खाद्यान्न नहीं उठाएंगे।

जीपीएस युक्त वाहनों से पहुंचेगा खाद्यान्न
इस काम में होने वाली कठिनाइयों, अतिरिक्त श्रम और समय जाया होने के साथ ही ढुलान भाड़ा कम होने की शिकायतों को लेकर विक्रेताओं की सरकार और विभाग के साथ लंबे समय से खींचतान चल रही है। राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचने से विक्रेताओं को असुविधाओं से निजात तो मिलेगी ही, साथ में गोदाम से दुकान तक खाद्यान्न के पहुंचने को लेकर अंगुलियां उठाई नहीं जा सकेंगी। डोर स्टेप डिलीवरी में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) युक्त वाहनों के माध्यम से खाद्यान्न की दुकानों तक पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। पहले चरण में इस योजना को बतौर ट्रायल के रूप में देहरादून जिले के सहसपुर और नैनीताल जिले के रामनगर ब्लाक में लागू किया गया।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

चार जिलों में 61 प्रतिशत से अधिक राशनकार्ड
अब चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में यह योजना क्रियान्वित की जा रही है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन चार मैदानी जिलों की प्रदेश के कुल राशनकार्डधारकों में 61 प्रतिशत से अधिक की भागीदारी है। कुल 23.27 लाख राशनकार्डधारकों में से 14.31 लाख इन्हीं जिलों में हैं। प्रदेश में कुल 9142 राशन की दुकानों में से 3000 दुकानें यहीं हैं। टीपीडीएस के अंतर्गत् एनएफएसए और राज्य खाद्य योजना में इन जिलों में ही सर्वाधिक खाद्यान्न की खपत होती है।
खाद्य सचिव   का कहना है कि डोर स्टेप डिलीवरी योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में इसे चालू माह के अंत तक क्रियान्वित करने के प्रयास युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। गोदामों से खाद्यान्न उठान से लेकर वितरण से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें इन्हीं जिलों से संबंधित हैं। यही कारण है कि डोर स्टेप डिलीवरी के लिए प्रदेश में सबसे पहले इन्हें चुना गया।

चार जिलों में राशनकार्डधारकों और एफपीएस की संख्या
जिले——-राशनकार्ड——-एफपीएस
देहरादून——358992——-1041
हरिद्वार——425317——-603
यूएस नगर—405961——-676
नैनीताल—–240981——-680

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल हुए सीएम धामी, आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

March 15, 2024
Jagdeep Dhankhar

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान: स्वास्थ्य कारण या बीजेपी की आंतरिक राजनीति ? जानिए पूरी कहानी!

July 24, 2025
delhi politics

क्या इस बार दिल्ली सियासी करवट लेने जा रही है? किसको मिलेगी दिल्ली की कमान ?

February 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.