Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

(लखनऊ)मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस के कार्यों की समीक्षा की

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लखनऊ 28 जून( आरएनएस)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से इस वर्ष मार्च माह में राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत हुई थी। सरकार के गठन के उपरांत सभी विभागों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रथम 100 दिन, 06 माह, 01 वर्ष, 02 वर्ष और 05 वर्ष की कार्य योजना तय की गई थी। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री जी ने सभी विभागों को निर्देश दिये कि प्रथम 100 दिनों का लक्ष्य प्रत्येक दशा में 30 जून, 2022 तक पूर्ण करा लिया जाए। मुख्य सचिव स्तर से विभागीय समीक्षा कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री  आज यहां अपने सरकारी आवास पर राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  आगामी 05 जुलाई को वर्तमान राज्य सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिन पूरे कर रही है। इस विशेष अवसर पर 04 जुलाई, 2022 को राज्य स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण/जनप्रतिनिधिगण जनता के बीच जाएं तथा प्रदेश सरकार द्वारा लिए गये संकल्पों के क्रम में अब तक हुई कार्यवाही की प्रगति से जनता को अवगत कराएं।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम 100 दिवस पूर्ण होने के अवसर पर विभागीय मंत्रियों द्वारा अपनी उपलब्धियों का विवरण जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जनता को सरकार के कार्यों की 100 दिन की प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ आगामी 06 माह के लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी जाए। सभी मण्डलों के प्रभारी मंत्रीगण अपने प्रभार के मण्डलों में जनता के बीच जाएं।

इन्हें भी पढ़े

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026

इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

March 10, 2026
Load More

मुख्यमंत्री  ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री  की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त किया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग इन दोनों जनपदों से सम्बन्धित विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर लें, कोई भी प्रस्ताव लम्बित न रहे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा भी इन क्षेत्रों में संचालित/लम्बित विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का हरिहरपुर संगीत साधकों की पुरातन स्थली है। संगीत जगत के प्रतिष्ठित विभूतियों से परामर्श कर उनकी मंशानुरूप कला-संगीत साधकों के हित में आवश्यक प्रस्ताव तैयार किया जाए। बिलासपुर (रामपुर) चीनी मिल का सुदृढ़ीकरण का कार्य यथाशीघ्र किया जाए।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रत्येक जनपद में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी0एच0सी0) को पी0पी0पी0 मोड पर संचालित करने के सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। इसे मॉडल के रूप में लागू किया जाए। हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। व्यापक जनहित के दृष्टिगत यह एक महत्वपूर्ण कार्य होगा। दूर-दराज के इलाकों में टेलीकन्सल्टेशन को और बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

ख्यमंत्री ने कहा कि डग्गामार बसों को एक व्यवस्था से जोडऩे पर विचार किया जाए। इनके लिए रूट का निर्धारण किया जा सकता है। इससे प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों तक परिवहन की सुविधा सुलभ हो सकेगी। इस सम्बन्ध में सभी आयामों पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग नवाचारों के माध्यम से अपने साधनों से आय के नए स्रोत सृजित करने के उपाय करे। परिवहन विभाग की भूमि सभी जगह प्राइम लोकेशन पर है। यहां होटल, रेस्त्रां आदि का संचालन किया जा सकता है। उन्होंने बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए सभी जरूरी प्रबन्ध किए जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्रिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-us-3

भारत के सामने घुटने टेकेंगे अमेरिका और चीन

January 1, 2024

मुख्यमंत्री ने किया मिशन सिलक्यारा नाटक का अवलोकन

March 3, 2024

कब तक विकलांग विवशताओं की तरह चलता रहेगा हमारा लोकतंत्र!

April 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.