मुरार कंडारी
नई दिल्ली। भाई वीर सिंह बस्ती, गोल मार्केट, नई दिल्ली के क्षेत्रीय हिन्दू समाज/सज्जन शक्ति द्वारा रविवार, 1 फ़रवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 58-70 ब्लॉक (मुख्य पार्क), सेक्टर-2, कालीबाड़ी मार्ग, गोल मार्केट, नई दिल्ली-110001 में एक तीन घंटे का विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस सम्मेलन का उद्देश्य सकल हिन्दू समाज को उसकी पहचान से जोड़ना, समाज में हिन्दुत्व के भाव को स्पष्ट एवं दृढ़ करना तथा हिन्दू समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर जागरूकता बढ़ाते हुए सामूहिक समाधान की दिशा में वातावरण तैयार करना है।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में बस्ती के सभी मोहल्लों में निवास करने वाले सभी आयु, वर्ग, भाषा-भाषी एवं जाति-बिरादरी के लोगों के साथ-साथ सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थाओं तथा प्रबुद्ध व प्रभावी व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस भव्य हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि और वक्ता महामंडलेश्वर श्री हरिओम दास जी, पहाड़गंज, श्री चमन लाल जी, विभाग प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयम्सेवक संघ , श्री विवेक दुआ जी, अध्यक्ष हिन्दू सम्मेलन अयोजन समिति तथा बहन पूनम जी रहेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हिन्दू समाज की सामूहिक शक्ति के प्रकटीकरण में सहभागी बनने की अपील की है।







