नई दिल्ली : दिल्ली के श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने पीएएफआई (PAFI) – टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए उज़्बेकिस्तान के ताशकंद स्थित होटल उज़्बेकिस्तान में 30 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीआर मास्टर्स 70 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
यह प्रतिष्ठित पदक उन्हें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पीएएफआई की अध्यक्ष सुश्री प्रीति झंगियानी द्वारा प्रदान किया गया। इस विशेष अवसर पर सुश्री प्रीति झंगियानी एवं टीम इंडिया ने प्रतियोगिता स्थल पर उनके जन्मदिन और स्वर्ण पदक जीत की खुशी एक साथ मनाई।
अपनी खुशी और भावनाएँ व्यक्त करते हुए श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी ने कहा कि देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना और विश्व मंच पर भारतीय राष्ट्रीय गान का बजना किसी भी खिलाड़ी के जीवन का सबसे बड़ा सपना और अत्यंत गर्व का क्षण होता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे राज्य, राष्ट्रीय, एशियाई एवं विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीत चुके हैं, लेकिन यह जीत उनके लिए विशेष रूप से यादगार है, क्योंकि उन्होंने यह स्वर्ण पदक अपने जन्मदिन 2 फरवरी के दिन जीता।
इस गौरवपूर्ण क्षण पर एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन (AAF) के अध्यक्ष श्री झीनबेक, सचिव श्री अलीयेव अहमद, उपाध्यक्ष श्री अवाज़बेक, तथा वर्ल्ड आर्मरेसलिंग फेडरेशन (WAF) के सचिव श्री मिर्चिया सहित विभिन्न देशों से आए अधिकारी, खिलाड़ी एवं रेफरी उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
दिल्ली आर्मरेसलिंग एवं खेल जगत की ओर से
श्री रविंदर गुप्ता, श्री रोशन लाल गोरखपुरिया, श्री विजय मानव, श्री सतीश जिंदल, श्री योगेश कुमार, श्री संजय देसवाल, सुश्री कृतिका बामेल, श्री विकास त्यागी, सुश्री बिमला रावत, सुश्री पुष्पा शर्मा, सुश्री मनोरमा, सुश्री वार्तिका, श्री हर्षित सिंह भंडारी तथा अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
श्री लक्ष्मण सिंह भंडारी एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन (AAF) के हेड रेफरी भी हैं तथा उन्होंने वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके स्वर्ण पदक के अलावा, अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया— श्रीमंत झा – कांस्य पदक, लेफ्ट हैंड, पैरा PIUH 85 किग्रा, शानबोरलांग सियांगशाई – कांस्य (लेफ्ट हैंड) एवं रजत (राइट हैंड), पैरा HI 70 किग्रा, मिह्सनगेवभा रिम्बाई – रजत पदक, लेफ्ट एवं राइट हैंड, जीआर मास्टर्स ओपन वर्ग (महिला), स्टारिना जसैन – कांस्य पदक, लेफ्ट एवं राइट हैंड, जीआर मास्टर्स ओपन वर्ग, निहाल – कांस्य पदक, लेफ्ट एवं राइट हैंड, 60 किग्रा (सीनियर पुरुष), सेनेबी सिंगक्ली – कांस्य
पदक, लेफ्ट एवं राइट हैंड, 60 किग्रा (सीनियर महिला)
दिल्ली आर्मरेसलिंग परिवार सभी पदक विजेताओं को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय खेलों में दिए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई देता है।







