Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

Pahalgam Attack: आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय, छह दिन पहले हुई थी शादी, दादा की भावुक अपील!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 23, 2025
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Lieutenant Vinay killed

google image

26
SHARES
877
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एक्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चरमपंथी हमले में मारे गए हैं। नरवाल की शादी 16 अप्रैल को हुई थी और हमले से चार दिन पहले 19 अप्रैल को उनका रिसेप्शन हुआ था। वो पत्नी के साथ छुट्टी मनाने कश्मीर गए थे।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

विनय के दादा क्या बोले ?

विनय के दादा हवा सिंह नरवाल ने पत्रकारों को बताया, “वो शादी के बाद स्विट्‌ज़रलैंड जाना चाहता था लेकिन वीज़ा नहीं मिला था, इसलिए वो कश्मीर गया।” मूलरूप से हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले नरवाल ने दो साल पहले ही नौसेना में नौकरी शुरू की थी। नरवाल के परिवार के मुताबिक वो इन दिनों कोच्चि में तैनात में थे. बीटेक करने के बाद नरवाल भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।

उनकी मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय नौसेना ने कहा, “चीफ़ ऑफ़ नेवल स्टाफ़ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और भारतीय नौसेना के सभी जवान पहलगाम में हुए इस कायरतापूर्ण हमले में लेफ्टीनेंट विनय नरवाल की मौत से सदमे में हैं।”

terrorist attack in Pahalgam

पत्नी संग हनीमून पर गए थे नरवाल !

वो अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक छोटी बहन हैं जो यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। ये हमला पहलगाम की बैसारन घाटी में हुआ जिसे कश्मीर का ‘मिनी स्विट्ज़रलैंड’ भी कहा जाता है। मंगलवार को हुए इस हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत 26 लोग मारे गए हैं। नरवाल का परिवार करनाल के भुसली गांव का है और करनाल शहर के सेक्टर 7 में रहता है। परिवार के मुताबिक़, विनय नरवाल अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने 21 अप्रैल को कश्मीर गए थे।

उग्रवाद को खत्म किया जाए: हवा सिंह (विनय के दादा)

पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें ज़मीन पर शव के पास एक महिला खामोश बैठी है. ये तस्वीर विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी की है। बुधवार को एक्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा से बात करते हुए विनय नरवाल के दादा हवा सिंह नरवाल ने कहा, “जिसने ये काम किया है उन्हें पकड़ा जाए और उन पर सख़्त से सख्त कार्रवाई की जाए।” उन्होंने कहा, “अगर उसे गोली ना लगी होती तो शायद दो-चार आतंकवादियों को पछाड़ देता. में चाहता हूं कि उसकी मोत का बदला लिया जाए। इस उग्रवाद को खत्म किया जाए.” बुधवार सुबह से ही विनय नरवाल के घर लोगों का पहुंचना जारी है। उनकी मौत के बाद करनाल में लोग सदमे में हैं।

आतंकियों से चुन-चुन कर लिया जाएगा बदला!

स्थानीय विधायक जगमोहन आनंद समेत कई राजनेता भी उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए जगमोहन आनंद ने कहा, “जिस तरह से आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पूरा देश उससे आक्रोशित है. ऐसे आतंकवादियों को चुन-चुन करके इसका बदला लिया जाएगा, देश के प्रधानमंत्री सऊदी अरब की यात्रा बीच में छोड़कर लौटे हैं। वो भी श्रीनगर जा रहे हैं। कुछ बड़ा जरूर होगा।”

उनके एक और पड़ोसी बीर सिंह ने कहा, ‘हम अपने दिल के दर्द को बयान नहीं कर सकते. हम चाहते हैं कि पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाए कि वो आइंदा आतंकवादी भेजने का सोचे भी नहीं”। नरवाल की पत्नी हिमांशी गुरुग्राम की रहने वाली हैं और पीएचडी कर रही हैं. उनके पिता जीएसटी में सुपरिंटेंडेंट हैं और दादा पुलिस से रिटायर हैं।

नरवाल का एक मई को जन्मदिन !

विनय नरवाल के एक पारिवारिक मित्र ने स्थानीय मीडिया को दिए बयान में बताया है कि नरवाल ने शादी से पहले ही तय किया था कि वो हनीमून के लिए जम्मू-कश्मीर जाएंगे। उनके इस दोस्त के मुताबिक़, नरवाल का एक मई को जन्मदिन था और उन्होंने हनीमून से लोटने के बाद घर पर ही परिवार के साथ जन्मदिन मनाने का प्लान बनाया था।

हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा

पहलगाम में हुए इस चरमपंथी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़कर वापस भारत आ गए हैं। मोदी ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है और कहा है कि हमले के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसे हाल के सालों में कश्मीर में आम नागरिकों को निशाना बनाते हुए किया गया सबसे बड़ा हमला बताया है। इस हमले में कम से कम बीस लोगों की मौत के अलावा कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। घायलों को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PAFI

पीएएफआई को मिली वैश्विक निकायों आधिकारिक संबद्धता और मान्यता

May 5, 2023
rahul ladakh

इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी ने क्या कहा!

March 11, 2024
INDI alliance

देशभर में INDI गठबंधन करेगा विरोध प्रदर्शन

December 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.