सतीश मुखिया
मथुरा: आज श्री शशांक चौधरी, नगर आयुक्त, नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा सुदामापुरी में मियावाकी पद्धति से कराए गए वृक्षारोपण (वानिकी) का निरीक्षण किया और उन्होंने अपने अधिनस्थों को पौधों/वृक्षों की समुचित देखभाल एवं नियमित निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के बिना आज जीवन अधूरा है अगर हम लोगों को जिंदा रहना है तो हर व्यक्ति को एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए, अगर वृक्ष नहीं होगी तो हम लोगों को ऑक्सीजन कहां से मिलेगी।

उन्होंने सभी वृक्षो की सुरक्षा हेतु बाउन्ड्रीबॉल मरम्मत व तार फैसिंग कराने तथा सिचाई की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए और इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वही दूसरी तरफ नगर नगर आयुक्त द्वारा वार्ड: 27 बाद में निर्माणाधीन MRF सेंटर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए कि MRF सेंटर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं मशीनों की स्थापना कर MRF सेंटर को जल्दी से जल्दी क्रियाशील किया जाए। जिससे कि आम जनमानस को इसका फायदा मिल सके।







