Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

शराब घोटाला : मनीष सिसोदिया को फिर लगा बड़ा झटका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 17, 2023
in दिल्ली
A A
Manish Sisodiya
24
SHARES
784
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : शराब घोटाले में आरोपी मनीष सिसोदिया को अदालत से एक बार फिर झटका लगा है। उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाई जाएगी या फिर खत्म हो जाएगी? आज इसपर अदालत का अहम फैसला आया है। दरअसल दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो गई थी जिसके बाद उन्हें एक बार फिर अदालत में पेश किया गया था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नजर आ रहा था कि वो दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे थे। शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के केस में उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म हुई थी जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था।

आबकारी नीति घोटाला केस में मनीष सिसोदिया को आखिरकार राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी हिरासत बढ़ा दी है। ईडी से जुड़े केस में मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के केस में  सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 27 अप्रैल तक बढ़ा दी है जबकि ईडी के केस में 29 अप्रैल तक मनीष सिसोदिया की हिरासत को बढ़ाया है। इसी के साथ प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से वहां मौजूद वकील ने अदालत को बताया है कि जांच एजेंसी इस महीने के अंत तक चार्जशीट दाखिल करेगी।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

बताया जा रहा है कि आबकारी घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के साथ आरोपी अरुण रामचन्द्र पिल्लई और अमनदीप ढल की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज किए गए मामले में अरुण पिल्लई और अमनदीप ढल की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

जमानत पर 18 अप्रैल को सुनवाई
बता दें कि कल यानि 18 अप्रैल का दिन भी मनीष सिसोदिया के लिए खास है। इस दिन दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम की जमानत याचिका पर भी अहम सुनवाई होनी है। शराब घोटाले में आज कोर्ट से झटका लगने के बाद सिसोदिया को कल अपनी जमानत की याचिका से उम्मीद होगी।

मनीष सिसोदिया को कब लिया गया हिरासत में?

दिल्ली के कथित आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को हिरासत में लिया था। मनीष सिसोदिया से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। मनीष सिसोदिया अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया की एक मुश्किल यह भी कि उनपर प्रवर्तन निदेशालय का भी शिकंजा कस चुका है। इसी शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच की और सिसोदिया को गिरफ्तार किया था।

बता दें कि मनीष सिसोदिया की ईडी और सीबीआई को दी गई कस्टडी आज खत्म हो गई थी। जिसके बाद आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। बता दें कि 3 अप्रैल को कोर्ट ने CBI को सिसोदिया की 17 अप्रैल तक कस्टडी और 5 अप्रैल को ED को उनकी 17 अप्रैल तक की हिरासत दे दी थी। शराब घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल रविवार को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से लगभग 9 घंटे की लंबी पूछताछ की थी। केजरीवाल ने खुद बताया था कि सीबीआई ने उसने 56 सवाल पूछे थे और आबकारी नीति सेे जुड़े हर छोटे और बड़े सवाल उनसे पूछे गए थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Navratri

मातृत्व का सम्यक् बोध ही नवरात्रि का मूल

April 11, 2022
arvind kejriwal, manish sisodia

सिसोदिया के बगैर कितना मुश्किल होगा राजनीति करना?

March 2, 2023
Sheikh Hasina

‘हसीना को हमें दे दो…’,बांग्लादेश ने भारत से मांगा पूर्व PM का प्रत्यर्पण, अब क्या करेगी मोदी सरकार?

December 25, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.