Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक ही परिवार के नौ सदस्य घर में मृत पाए गए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 21, 2022
in जुर्म
A A
murder
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सांगली (महाराष्ट्र),20 जून (आरएनएस)। महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को एक ही परिवार के नौ सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है
राज्य की राजधानी मुंबई से 350 किलोमीटर दूर सांगली जिले के म्हैसाल गांव में एक-दूसरे से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित दो अलग-अलग घरों में शव मिले।
पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो भाई पोपट वनमोर (56), डॉ माणिक वनमोर, उनकी मां, दोनों की पत्नियां और चार बच्चे शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि परिवार के लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर जान दी।
उन्होंने कहा कि पोपट वनमोर एक शिक्षक थे, जबकि माणिक वनमोर एक पशु चिकित्सक के रूप में काम करते थे।
मनोज कुमार लोहिया, महानिरीक्षक (कोल्हापुर क्षेत्र) ने कहा, प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों भाइयों के परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों ने अलग-अलग लोगों से पैसे उधार लिए थे। हम घटनाओं के क्रम को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि दोनों स्थान (घर जहां शव पाए गए थे) एक दूसरे से 1.5 किमी दूर हैं।
उन्होंने कहा कि माणिक वानमोर के घर में छह शव पाए गए जो उनका अपना, उनकी पत्नी, मां, बेटी, बेटे और भतीजे (पोपट वानमोर के बेटे) के थे, जबकि पोपट वानमोर, उनकी पत्नी और बेटी के शव दूसरे निवास में पाए गए।

लोहिया ने कहा कि पुलिस को दोनों जगहों से सुसाइड नोट बरामद हुए हैं और वह उनका विश्लेषण कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, सुसाइड नोट के आधार पर कहा जा सकता है कि उन्होंने बहुत अधिक कजऱ् लिया हुआ था। हालांकि, हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। पोपट वनमोर की मृतक बेटी एक बैंक में काम करती थी।
यह पूछे जाने पर कि घटना कैसे सामने आई, अधिकारी ने कहा कि गांव की एक लडक़ी माणिक वनमोर के घर यह जानने के लिए गई थी कि आज कोई उनसे दूध लेने क्यों नहीं आया था और उसे वहां उनके शव पड़े मिले।
लोहिया ने कहा, जब कुछ लोग माणिक के घर की घटना बताने के लिए पोपट वनमोर के घर गए तो वहां भी उन्हें शव मिले।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों द्वारा किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया गया था, हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा  यह एक सामूहिक आत्महत्या का मामला लगता है। चूंकि मामला गंभीर है इसलिए हम सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

CBI

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई सख्त, एक अधिकारी गिरफ्तार

March 11, 2026
murder

दिल्ली : पानी का गुब्बारा बना बवाल की वजह, कट्टरपंथियों ने हिंदू युवक को दी दर्दनाक मौत

March 6, 2026
अश्लील

पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

March 4, 2026
fake ED raid

दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

February 26, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राम मंदिर

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पांच लाख मंदिरों में होगा प्रसारण

November 15, 2023

आंध्र प्रदेश में भाजपा करेगी तालमेल!

January 16, 2023
BBC

बीबीसी पर नया शिकंजा

April 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान युद्ध : ग्लोबल फूड सिक्योरिटी पर क्यों मंडरा रहा खतरा?
  • अगर 200 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल, तो भारत में क्या होगा पेट्रोल का दाम?
  • धुरंधर 2 की रिलीज से पहले मेकर्स ने खेला बड़ा दांव!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.