Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

महाराष्ट्र : जनता को लुभाने में लगी महायुति और MVA, जानें घोषणापत्र के खास वादे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 10, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Mahayuti and MVA
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ ही सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधनों यानी महायुति और महाविकास आघाड़ी (MVA) का जोर भी बढ़ता जा रहा है. ये दोनों गठबंधन राज्य में महिलाओं, किसानों और युवाओं को रिझाने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. दोनों गठबंधनों ने इन वर्गों के वोटर्स को आकर्षित करने के लिए योजनाएं और प्रोत्साहन शुरू किए हैं.

महाराष्ट्र के कुल 9.53 करोड़ वोटर्स में से 4.60 करोड़ महिलाएं हैं, यानी लगभग 50%… जो इस चुनाव में एक अहम फैक्टर बनने वाली हैं. मध्य प्रदेश और कर्नाटक में देखे गए रुझान के बाद महाराष्ट्र में दोनों गठबंधन महिला वोटर्स को लुभाने के लिए तमाम योजनाएं और वादे कर रहे हैं.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

महिलाओं के लिए वादें

महाराष्ट्र की सत्ताधारी महायुति गठबंधन (बीजेपी-शिवसेना- एनसीपी) ने हाल ही में ‘लाड़की बहिन’ योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत BPL परिवारों की महिलाओं को प्रति माह ₹1,500 दिए जाते हैं. सत्ताधारी गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में इस वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 2,100 रुपये प्रति माह करने का वादा किया है.

उधर विपक्षी एमवीए गठबंधन (कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार) ने ‘महालक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया है.

किसानों को क्या मिलेगा?

महाराष्ट्र की सियासत में दूसरा अहम वर्ग किसान है और दोनों गठबंधनों ने कर्ज माफी का वादा किया है. महायुति ने राज्य के बजट पर बोझ डाले बिना कर्ज माफी का वादा किया है. वहीं शेतकारी सन्मान योजना की सहायता को ₹12,000 से बढ़ाकर ₹15,000 करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 20% सब्सिडी देने का भी वादा किया है.

दूसरी ओर, MVA ने कृषि समृद्धि योजना के तहत तीन लाख रुपये तक की कर्ज माफी और फसल ऋण के समय पर भुगतान करने के लिए ₹50,000 के इंसेंटिव का भी वादा किया है.

युवाओं को क्या-क्या ऑफर?

चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, महाराष्ट्र में इस बार 18-19 साल आयु वर्ग के 20.93 लाख मतदाता हैं, जो इस बार पहली बार वोट डालेंगे. वहीं 20-29 आयु वर्ग के 1.85 करोड़ वोटर्स हैं. ऐसे में यहां जीत-हार का फैसला करने में इन युवा वोटर्स का रोल अहम हो जाता है और यही वजह है कि महायुति और एमवीए गठबंधन ने इस वर्ग के लिए भी वादों का पिटारा खोल दिया है.

महायुति गठबंधन ने 25 लाख नौकरियां पैदा करने का वादा किया है, जबकि MVA ने बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है.

MVA-महायुति के कुछ और बड़े वादे

महायुति ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय सहायता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करने, ग्रामीण सड़कों में सुधार करने, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय और हेल्थ कवर देने, बिजली बिलों में 30% की कमी करने और सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने का वादा किया.

उधर एमवीए ने 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज, मुफ्त दवा, जाति जनगणना करने और राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता में चुने जाने पर आरक्षण पर 50% की सीमा हटाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति जनगणना की वकालत करते हुए तर्क दिया कि जहां आबादी में दलित 15% और आदिवासी 8% हैं, तो वहीं पिछड़े वर्गों के सटीक आंकड़े नहीं हैं.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना (एकनाथ शिंदे)-NCP (अजित पवार) गठबंधन और कांग्रेस-शिवसेना (उद्धव ठाकरे)-NCP (शरद पवार) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. यहां 20 नवंबर को वोटिंग होनी है और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Siddaramaiah DK Shivakumar

क्या कर्नाटक कांग्रेस में गहरा रहा असंतोष?

August 1, 2023

किस किस का जिक्र कीजिए?

January 2, 2023
Pragati Maidan

प्रगति मैदान में चल रहे भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल नं-5 में कर रहा प्रतिभाग

November 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.