Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिंसा की आग में फिर धधकने लगा मणिपुर, CM के घर को भी बनाया निशाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 17, 2024
in राज्य
A A
manipur
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मणिपुर के कई जिलों में हिंसा के चलते हालात एक बार फिर बेकाबू हो गए हैं। जिरिबाम से मैतेई परिवार के 6 सदस्यों के अपहरण और फिर तीन शव मिलने के बाद यहां हिंसा भड़क गई। इसके बाद सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं राज्य सरकार ने केंद्र से कहा है कि मणिपुर के कुछ हिस्से में फिर से लगाया गया AFSPA हटा लिया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर सरकार के दो मंत्रियों सपम रंजन लांफेल (बीजेपी) और एल सुसिंद्रो सिंह (बीजेपी) के साथ पांच विधायकों को निशाना बनाने की कोशिश की। भीड़ ने उनके घरों में आग लगा दी। इन विधायकों में एस कुंजाकेसर, आरके इमो और केएच जॉयकिसन शामिल हैं। दुकानों में आग लगा दी गई और वाहनों को फूंक दिया गया। मामले के जानकारों के मुताबिक मणिपुर के कई अहम मार्गों को जाम कर दिया गया जिससे आवागमन भी बाधित हो गया।

इन्हें भी पढ़े

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Load More

रिपोर्ट यह भी है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी आवास को भी शनिवार रात आग लगा दी गई। इन हालात को देखते हुए इंफाल वेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट थ किरनकुमार और इंफाल ईस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट खुमांथम दियाना ने पूर्वी इँफाल और पश्चिमी इंफाल के दो इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही यहां से कर्फ्यू हटाया गया था। आदेश में कहा गया कि बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए कर्फ्यू हटाने का आदेश वापस लिया जाता है। 16 नवंबर से एक बार फिर यहां कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया जाता है।

मणिपुर के मुख्य सचिव विनीत जोशी ने इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगकोकपी और चुररचांदपुर जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश दिया है। बता दें कि मंगलवार को जिरिबाम जिले में एक गांव में उग्रवादियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए। एक दिन बाद ही जिरिबाम में दो नागरियों के शव पाए गए। उसी गांव से एक ही परिवार के तीन बच्चों और तीन महिलाओं को अपहरण कर लिया गया।

शुक्रवार को असम की सीमा पर नदी के किनारे दो बच्चों और एक महिला का शव मिला। अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि ये शव अपहरण किए गए लोगों का ही है। एक विधायक ने बताया कि कम से कम 19 विधायक इस्तीफा देने का प्लान बना रहे हैं। ऐसी स्थिति में विधायकों की कोई बैठक भी नहीं हो सकती। केंद्र सरकार ने भी 20 अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को मणिपुर भेजा है। अब तक इस हिंसा में 240 लोगों की जान जाकी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

हारी हुई सीटों पर भाजपा की प्लानिंग

October 13, 2022
राजकीय माध्यमिक विद्यालय

खुशियां बांटने से दोगुनी होती हैं, वक्त मिले तो दूसरों के साथ अपनी खुशियां बांटें : शिक्षाविद् सुखबीर जाखड़

December 2, 2024
CSIR-IHBT

CSIR-IHBT में हुआ 82वें सीएसआईआर स्थापना दिवस समारोह का आयोजन

November 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.