Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

मठ मंदिरों को अवैध कब्जों से बचाने के लिए कड़ा कानून बनाए केंद्र सरकार-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 30, 2022
in धर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े के सचिव महंत रामशरण दास महाराज ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और राजस्थान के अनादरा में स्थित उनके आश्रम पर अवैध रूप से कब्जा धारकों द्वारा किए गए कब्जे को मुक्त कराने हेतु अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में महंत रामशरण दास महाराज ने कहा कि राजस्थान के अनादरा में उनका करोड़ी ध्वज मंदिर ट्रस्ट आश्रम है। जिसकी कुछ भूमि पर पास के ही कुछ हिस्ट्रीशीटर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर वह उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मांग की है कि इस पूरे मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस मामले में कार्रवाई की मांग करें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जल्द ही इस मामले को लेकर सीएम अशोक गहलोत से बात की जाएगी और अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आश्रम और मंदिर की भूमि को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत वर्ष में अनेक ऐसी धार्मिक संपत्तियां है।

जिन पर असामाजिक तत्वों की नजर गड़ी रहती है और वह इस तलाश में रहते हैं कि किसी ना किसी रूप में मंदिर अथवा आश्रम की संपत्ति को कब्जा कर उसे बेचा जाए। राज्यों एवं केंद्र सरकार को मठ मंदिर आश्रम अखाड़ों की सुरक्षा हेतु एक कठोर कानून बनाना चाहिए। ताकि किसी भी धार्मिक संपत्ति पर कोई भी अवैध रूप से कब्जा ना कर सके। धार्मिक संपत्तियों को लेकर पहले भी कई संत महापुरुषों की हत्याएं हो चुकी है। लेकिन अब संत समाज इसको लेकर कड़ा रुख अपनाएगा और संपूर्ण भारत वर्ष के मठ मंदिर आश्रम अखाड़ों की सुरक्षा हेतु एक प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार से कानून बनाने की मांग की जाएगी। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि कई बार संत के भेष में असामाजिक तत्व भगवा रूप धारण कर आश्रम अखाड़ो की संपत्ति कब्जाने के लिए आतुर रहते हैं। लेकिन ऐसे कालनेमियों के खिलाफ पुलिस व प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई कर कठोर सजा देनी चाहिए। ताकि धर्म पर कुठाराघात ना हो सके और धार्मिक संपत्तियों का बचाव हो। इस दौरान महंत गोविंद दास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत अमनदीप सिंह, महंत दर्शन सिंह शास्त्री, महंत बीरेंद्र सिंह, महंत निर्भय सिंह, संत हरवेन्द्र सिंह, महंत सूर्यमोहन गिरी, महंत कृष्णापुरी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े

navratri

चैत्र नवरात्र : नौ दिनों तक करना होगा इन 5 नियमों का पालन, तभी मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

March 13, 2026
शनिदेव

41 दिन शनि अस्त! 13 मार्च से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

March 11, 2026
Kalashtami Vrat

11 या 12 मार्च कब रखा जाएगा कालाष्टमी व्रत, जानिए तिथि और महत्व

March 9, 2026
वास्तु शास्त्र

घर में बढ़ती कलह और बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय

March 8, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sonika yadav

‘जहां चाह, वहां राह !’ प्रेग्नेंसी के बीच सोनिका यादव ने 145 किलो वज़न उठाकर देश को किया गौरवान्वित

October 30, 2025

केंद्रीय लोक सेवा में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

June 15, 2024
PM modi

कितना सही था अविश्वास प्रस्ताव पर PM मोदी का विपक्ष पर तंज?

August 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.