Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

टैरिफ पर आया मोदी सरकार का पहला बयान, क्या मान जाएंगे ट्रंप?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 17, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
pm modi-trump
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अमेरिका दौरे के दौरान बीते 13 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार में ‘निष्पक्षता और पारस्परिकता’ लागू करने की योजना का ऐलान किया. इसके साथ ही उन्होंने रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) का ऐलान भी किया. मतलब हर देश पर उतना ही टैरिफ लगाया जाएगा, जितना वो देश अमेरिका पर लगाता है. इसके बाद से तमाम देशों की चिंता बढ़ गई. अब इस Trump Tariff को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) का बयान आया है और वित्त मंत्री ने इसे लेकर अपनी तैयारी के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इस पारस्परिक टैरिफ पर Nirmala Sitharaman का क्या कहना है?

टैरिफ को लेकर सरकार की तैयारी

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
crude oil

ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
Load More

Donald Trump ने रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया, तो इसे लेकर दुनिया के तमाम देशों की चिंता बढ़ गई, भारत भी इनमें शामिल है. ट्रंप के मुताबिक, भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने और दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच टैरिफ संरचनाओं में समानता लाने के लिए ये ऐलान किया गया है. लेकिन तमाम देशों के लिए ये नया सिरदर्द बना हुआ है. हालांकि, भारत की अगर बात करें, तो मोदी सरकार ट्रंप के इस ऐलान के बाद उपयुक्त कदम उठाने के लिए तैयार नजर आ रही है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे लेकर सोमवार को तस्वीर साफ की है.

FM Nirmala Sitharaman ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि रेसिप्रोकल टैरिफ के संबंध में हम कई सुधारात्मक कदम उठा रहे हैं. इनमें हम एंटी डंपिंग शुल्क के साथ ही सीमा शुल्क में सुधार (Custom Duty Reforms) के जरिए ये सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि भारत को हर लिहाज से निवेश के अनुकूल बनाया जाए. वित्त मंत्री ने कहा कि भारत ने टैरिफ को तर्कसंगत बनाकर पहले ही कई उपाय किए हैं और डंपिंग रोधी शुल्कों की समय-समय पर समीक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर अमेरिकी आयातों पर भारत में पहले से ही सबसे कम टैरिफ दरें लागू हैं और जिन कुछ पर अधिक टैरिफ दरें हैं, उन पर बातचीत की जाएगी.

पिछले हफ्ते भारत सरकार ने बर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क 150% से घटाकर 100% कर दिया. साथ ही कई तरह की वाइन पर भी टैक्स घटा दिया गया है. ताजे अंगूरों से बनी वाइन, वर्माउथ और कुछ दूसरे फरमेंटेड बेवरेजेज पर भी अब इम्पोर्ट ड्यूटी घटाकर 100% कर दी गई है. जबकि इससे पहले बजट में टेक्सटाइल, टेक्नोलॉजी और केमिकल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने का ऐलान किया गया था.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि अगर अमेरिका हाई टैरिफ लागू भी करता है, तो भारत अपनी सक्रिय व्यापार नीतियों, निर्यात विविधीकरण और आपूर्ति शृंखला को नया रूप देकर इसके प्रभाव को कम कर सकता है, जिससे लॉन्ग टर्म में निर्यात बढ़ने की भी उम्मीद है.

रेसिप्रोकल टैरिफ आखिर है क्या?

यहां ये समझ लेना बेहद जरूरी है कि आकिर ये Reciprocal Tariff है क्या? इसे आसान भाषा में समझें तो इसका अर्थ ‘पारस्परिक शुल्क’ है. उदाहरण के तौर पर अगर भारत अमेरिका से होने वाले किसी आयात पर 25% शुल्क लगाता है, तो फिर अमेरिका भी भारत से उस चीज के आयात पर 25% शुल्क लगाएगा. फिलहाल देखें, तो अमेरिका को भारत के निर्यात पर भारत का औसत प्रभावी टैरिफ करीब 9.5% है, जबकि अमेरिका को भारत के निर्यात पर टैरिफ रेट 3% है.

इस मुद्दे पर साफ किया सरकार का रुख

सोमवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने इंडस्ट्रीज एंड टैक्स प्रोफेशनल्स के साथ मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर सरकार का रुख साफ किया. रेसिप्रोकल टैरिफ के साथ ही उन्होंने Petrol-Diesel को जीएसटी के दायरे में लाने समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की. पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने के सवाल पर वित्त मंत्री ने कहा कि हमने पहले ही इसका प्रावधान कर दिया है, लेकिन इसे लेकर आखिरी निर्णय राज्यों को लेना है. इसके बाद ही GST Counsil फैसला लेगा.

महंगाई-महाराष्ट्र और सहकारी बैंक

जब वित्त मंत्री से पूछा गया कि महाराष्ट्र द्वारा हाई टैक्स दिए जाने के बावजूद राज्य को कुछ नहीं मिल रहा है? तो इस सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि Maharashtra के लिए वधावन बंदरगाह मोदी सरकार ने बनवाया. रक्षा उपकरण का प्रोडक्शन भी एक बड़ा सेक्टर है, जिससे राज्य को बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने कहा कि हम कभी नहीं भूलते कि महाराष्ट्र इन्वेस्टमेंट और बिजनेस के लिए बेहद अनुकूल राज्य है.

महंगाई दर को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि Inflationएक सीमा के भीतर रही है और इसमें कमी आई है. सरकार महंगाई की नियमित निगरानी भी करती है और यही बड़ा कारण है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 5 साल बाद ब्याज दर में कटौती (Repo Rate Cut) का ऐलान किया है. इसके अलावा सहकारी बैंकों की स्थिति को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए इस कार्यक्रम में मौजूद वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे ने दो टूक कहा कि Cooperative Banks ठीक हैं और सिर्फ एक बैंक के दिवालिया हो जाने से इस क्षेत्र के बारे में राय नहीं बननी चाहिए. यह एक अच्छी तरह से रेग्युलेटेड सेक्टर है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

प्रदेश सरकार ने बजट 2022-23 में लोक कल्याण संकल्प की 97 घोषणाओं में किया है बजट प्रविधान

June 2, 2022
india economy

भारत के आर्थिक विकास के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं विश्व के वित्तीय एवं निवेश संस्थान

October 1, 2024

केजरीवाल को झटके पर झटका जेल से निकलना मुश्किल!

April 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.