Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : झंझट खत्म, अब मोबाइल और RuPay कार्ड से कर सकेंगे मेट्रो में सफर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 4, 2023
in दिल्ली
A A
Delhi Metro
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अगर आप दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करते हैं, तो आपको टिकट या फिर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए अब लंबी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। जी हां, अब आप अपने मेट्रो के किराए का भुगतान अपने बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से आसानी से कर सकते हैं। बहुत जल्द डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल फोन से क्यूआर कोड (QR-Code) स्कैन कर मेट्रो में आप सफर कर सकेंगे। दरअसल, दिल्ली मेट्रो एक नई शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत मोबाइल और RuPay कार्ड से मेट्रो में सफर किया जा सकेगा। यह एक QR-Code ऑनलाइन टिकट होगा। इसके बाद मेट्रो टिकट के लिए यात्रियों को अब लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूत्रों ने बताया कि इस महीने के आखिरी सप्ताह से टोकन के बजाय प्रिंटेंड क्यूआर कोड के जरिए यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इससे सभी वर्ग के यात्रियों को मेट्रो में सफर की सुविधा मिल सकेगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो के गेट पर क्रेडिट कार्ड, रुपे कार्ड और मेट्रो कार्ड, मोबाइल फोन के जरिए QR-Code स्कैन करने की सुविधा मुहैया की जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने तैयारियां पूरी कर ली है। अप्रैल के आखिर तक दिल्ली मेट्रो में NCMC की सुविधा लागू किए जाने की संभावना है। अगर किसी यात्री के पास स्मार्टफोन नहीं है तो उसके लिए टोकन का विकल्प दी जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, धीरे धीरे इसकी जगह भी प्रिंटेंड QR बतौर टिकट इस्तेमाल किया जा सकेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ऑटोमेटिक मशीनें स्थापित करने जा रहा है।

DMRC की होगी बचत
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम के लागू होने से दिल्ली मेट्रो का टोकन या स्मार्ट कार्ड में मद में होने वाले खर्च की बचत होगी। NCMC की सुविधा लागू होने से स्मार्ट कार्ड पर दिल्ली मेट्रो को खर्च नहीं करना पड़ेगा। टोकन काउंटर पर कार्यरत कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती हो जाएगी। इससे होने वाली बचत का DMRC कहीं और इस्तेमाल कर सकेगी। फिलहाल, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर QR-Code से टिकट लेने की सुविधा उपबल्ध है। NCMC सिस्टम चालू होने के बाद सभी मेट्रो लाइन के यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
politician Balen Shah

नेपाल चुनाव: रैपर से नेता बने बालेन शाह की बड़ी बढ़त, PM बनने की ओर बढ़ते कदम !

March 7, 2026
TERI Summit pm modi

नए राज्यपालों की नियुक्ति की तैयारी

January 28, 2023
CM Kejriwal

केजरीवाल के INDIA में शामिल होते ही कितनी बदलेगी दिल्‍ली की राजनीति!

July 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.