Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

एक ही सिम में चलेंगे कई मोबाइल नंबर, बस बदलनी होगी सेटिंग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 18, 2024
in गैजेट्स
A A
eSIM
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में स्मार्टफोन काफी अडवांस हो गए हैं। फोन्स में आने वाले नए और हाई-टेक फीचर यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं। eSIM भी इन्हीं फीचर्स में से एक है। ऐपल ने अपनी iPhone 14 सीरीज को eSIM फीचर के साथ लॉन्च किया था। इस वक्त मार्केट कई और कंपनियों के फोन मौजूद हैं, जिनमें eSIM सपोर्ट दिया जा रहा है। eSIM फिजिकल सिम कार्ड का डिजिटल वर्जन है। इसे फिजिकल सिम की तरह फोन में अलग से नहीं लगाया जाता। यह डिवाइस में बिल्ट-इन होता है। eSIM में रीराइट की सुविधा भी मिलती है। इससे आपको इसी eSIM में दूसरे ऑपरेटर की सर्विस मिलनी शुरू हो जाएगी। इसको फिजिकल सिम की तरह बदलने का झंझट नहीं है। eSIM की खास बात है कि यह फोन में स्पेस भी कम लेता और इससे डिवाइस की प्रोसेसिंग स्पीड भी अच्छी रहती है। यह यूजर को बेहतर सिक्योरिटी भी देता है। आइए डीटेल में जानते हैं eSIM के बारे में।

eSIM क्या है?

इन्हें भी पढ़े

tv

बिना इंटरनेट Smart TV नहीं बन जाता डिब्बा, जानिए इसके नए फीचर

March 29, 2026
YouTube

2 महीने तक फ्री मिलेगा YouTube Premium का मजा! ऐसे करें क्लेम

March 26, 2026
smartphone

क्यों हर फोन के राइट साइड में होता है पावर बटन, क्या जानते हैं वजह?

March 22, 2026
WhatsApp

WhatsApp का कमाल फीचर, बिना नंबर सेव किए कर सकते हैं चैटिंग

March 22, 2026
Load More

eSIM फिजिकल सिम से काफी अलग है। यह एंबेड यानी बिल्ट-इन सिम होता है। इसका काम फिजिकल सिम वाला ही है। यह यूजर को आइडेंटिफाइ करके टेलिकॉम ऑपरेटर की सर्विस से कनेक्ट करता है। यह सारा प्रोसेस डिजिटल होता है। नेटवर्क सर्विस को यूज करने के लिए eSIM के डेटा प्लान को डाउनलोड और इंस्टॉल करने की जरूरत पड़ती है। eSIM डिवाइस में एंबेड रहता है और इससे फायदा यह होता है कि सेटिंग्स के जरिए यूजर नेटवर्क्स के बीच स्विच कर सकते हैं।

कैसे काम करता है eSIM?

eSIM के काम करने का तरीका नॉर्मल सिम की तरह ही है। इसमें आपको टेलिकॉम प्रोवाइडर की सर्विस के लिए साइन अप करना होगा। इसके बाद आपको अपने फोन के eSIM में एक सिम प्रोफाइल डाउनलोड करना होगा। इस प्रोफाइल में आपके फोन नंबर के अलावा डेटा प्लान और दूसरी जानकारिया होंगी, जो नेटवर्क से कनेक्ट होने के लिए जरूरी हैं। eSIM की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यूजर इसमें कई प्रोफाइल यानी अलग-अलग नंबर और नेटवर्क सेव कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार इसे यूज कर सकते हैं। फिजिकल सिम में अलग-अलग ऑपरेटर की सर्विस को यूज करने के लिए सिम कार्ड चेंज या नंबर पोर्ट कराना पड़ता है।

भारत में इन डिवाइसेज में मिलता है eSIM सपोर्ट

eSIM सपोर्ट वाले फोन भारत में धीरे-धीरे पॉप्युलर हो रहे हैं। अभी यह फीचर केवल महंगे डिवाइसेज में ही देखने को मिल रहा है। भारत में जिन फोन्स में eSIM ऑफर किया जा रहा है, उनमें सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज, आईफोन 16 सीरीज, आईफोन 15 सीरीज, आईफोन 14 सीरीज, मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा और गूगल पिक्सल 9 सीरीज के डिवाइस शामिल हैं।

ये ऑपरेटर दे रहे eSIM सर्विस

भारत की तीन बड़ी टेलिकॉम कंपनियां- जियो, एयरटेल और Vi eSIM सर्विस ऑफर कर रही हैं। आप eSIM सर्विस के लिए अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं। इसे ऐक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होता है। सर्विस ऐक्टिवेशन के लिए ऑपरेटर आमतौर पर ईमेल पर एक QR कोड भेजते हैं, जिसे यूजर्स को स्कैन करना होता है। ध्यान रहे कि हर ऑपरेटर के ऐक्टिवेशन प्रोसेस में थोड़ा-बहुत अंतर जरूर होगा।

eSIM यूज करने के कुछ नुकसान

eSIM सर्विस के काफी फायदे हैं, लेकिन इसमें भी कुछ कमियां जरूर हैं। आइए अब जान लेते हैं इन कमियों के बारे में।

1- फोन बदलना मुश्किल

फिजिकल सिम वाले फोन में अगर दिक्कत आ जाए, तो दुनिया से कनेक्ट करने के लिए सिम को निकाल कर दूसरे फोन में लगाया जा सकता है। eSIM वाले डिवाइसेज में ऐसा करना थोड़ा मुश्किल है। eSIM यूजर्स को दूसरे फोन को यूज करने के लिए क्लाउड से पूरे eSIM डेटा को डाउनलोड करना होगा।

2- eSIM सपोर्ट वाले डिवाइसेज की कमी

eSIM केवल ऐपल, गूगल और सैमसंग जैसी कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइसेज में ऑफर किया जा रहा है। बजट और मिड-रेंज वाले फोन्स में अभी इसकी एंट्री नहीं हुई है। अगर आप भी कम बजट में eSIM का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

3- आसानी से किया जा सकता है ट्रैक

eSIM वाले डिवाइसेज में यूजर्स की प्राइवेसी को थोड़ा नुकसान पहुंचता है। लोकेशन ट्रैकिंग को रोकने के लिए फिजिल सिम को डिवाइस से अलग किया जा सकता है, लेकिन eSIM फोन में एंबेड होता है और इसी कारण इसे अलग नहीं किया जा सकता।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
heatwave

दिल्ली की गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ! रेड अलर्ट जारी, आखिर कब आएगा मॉनसून?

June 11, 2025
Mann Ki Baat

मन की बातें: पीएम मोदी की मन की बात

April 18, 2023
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.