Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

यहां के स्कूलों में भी हिंदू स्टूडेंट्स को धमका रहे मुस्लिम छात्र!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 19, 2023
in विशेष, विश्व
A A
स्कूलों में भी हिंदू स्टूडेंट्स को धमका रहे मुस्लिम छात्र!
22
SHARES
742
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

लंदन: ब्रिटेन में इस्लामी कट्टरपंथ अब स्कूलों में भी फैलने लगा है। एक थिंक टैंक ने पाया है कि ब्रिटेन में मुस्लिम छात्र अपने साथ पढ़ने वाले हिंदुओं पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे हैं। हेनरी जैक्सन सोसाइटी के एक अध्ययन में पाया गया है कि हिंदू विद्यार्थियों को भारत की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। ऐसे में उन्हें दूसरे धर्मों के साथी विद्यार्थियों से घृणा का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी घटनाएं हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच सितंबर 2022 में लीसेस्टर में हुए बवाल के बाद तेज हुई हैं। रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ऐसे तनाव हिंदू-मुस्लिम के बीच तनाव स्कूलों में भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। रिपोर्ट में पाया गया कि आधे हिंदू माता-पिता ने कहा कि उनके बच्चों को स्कूलों में नफरत का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं, एक बार तो हिंदू छात्र पर बीफ भी फेंका गया था। यूके में हिंदू धर्म तीसरा सबसे बड़ा धर्म है, इनकी संख्या लगभग दस लाख है।

1000 से अधिक स्कूलों से सर्वे में खुलासा

इन्हें भी पढ़े

iran war

हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही

March 25, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग… जहाजों के लिए बनी मौत की घंटी

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

दे टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, हेनरी जैक्सन सोसाइटी में रिसर्च फेलो और प्रीवेंट काउंटर-एक्सट्रीमिज्म को-ऑर्डिनेटर चार्लोट लिटिलवुड ने 988 हिंदू माता-पिता से बात की और देश भर के 1,000 से अधिक स्कूलों का सर्वेक्षण किया। इस सर्वे में सामने आया कि स्कूलों में बढ़ रहे हिंदू विरोध की घटनाएं लीसेस्टर में हुए दंगों के बाद तेज हुई हैं। लीसेस्टर में हुए दंगों को लेकर पुलिस ने पिछले सितंबर में 55 गिरफ्तारियां कीं थी। इसमें सरकारी और निजी संपत्तियों में तोड़फोड़, हमले, छुरा घोंपना और पूजा स्थलों पर हमले शामिल थे। थिंक टैंक ने पाया कि तनाव मुस्लिम और हिंदू समुदायों के युवाओं के बीच संघर्ष और लीसेस्टर में ‘हिंदू चरमपंथ’ होने का दावा करने वाले झूठे नैरेटिव से जुड़ा था।

लीसेस्टर हिंसा के बाद बढ़ी हिंदुओं के खिलाफ नफरत

रिपोर्ट में पाया गया कि हिंदुओं को अलग-अलग धर्मों के विद्यार्थियों से भेदभाव का सामना करना पड़ा। लेकिन, क्लासरूम में होने वाली घटनाओं और मिडलैंड्स में बीफ फेंके जाने के बीच स्पष्ट समानताएं थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्लासरूम में प्रदर्शित कुछ भेदभाव हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लीसेस्टर में अशांति के दौरान देखी गई नफरत की अभिव्यक्तियों में समानता दिखाते हैं। इसमें कहा गया है कि हिंदुओं के प्रति अपमानजनक घटनाओं के कई उदाहरण थे, जैसे कि उनके शाकाहार का मजाक उड़ाना, देवी-देवताओं का अपमान करना। ये सब लीसेस्टर में चरमपंथियों ने हिंदू समुदाय के खिलाफ रैली के दौरान भी किया था।

हिंदू विद्यार्थियों से क्या-क्या कहा जा रहा

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदू विद्यार्थियों को भारत में राजनीति और सामाजिक मुद्दों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यह कुछ ऐसा ही है, जैसा कि 9/11 के बाद के माहौल में इजरायल और मुसलमानों के संबंध में यहूदियों के व्यवहार की याद दिलाता है। इसमें पाया गया कि मुस्लिम विद्यार्थियों ने “काफिर” जैसे शब्दों का उपयोग करते हुए हिंदुओं को धर्मांतरण करने या “काफिरों के लिए नरक के खतरों” का सामना करने के लिए कहा। एक उदाहरण में एक बच्चे को “परेशान किया गया और कहा गया कि यदि वे इस्लाम में परिवर्तित हो जाते हैं, तो उनका जीवन इतना आसान हो जाएगा” और दूसरे में कहा: “आप बहुत लंबे समय तक जीवित नहीं रहेंगे” … “यदि आप स्वर्ग जाना चाहते हैं , आपको इस्लाम में आना होगा … “फूड चेन के निचले भाग में हिंदू शाकाहारी हैं, हम आपको खा जाएंगे।”

ईसाई छात्र भी हिंदू विद्यार्थियों को धमका रहे

एक माता-पिता ने कहा कि बच्चों को एक इस्लामिक उपदेशक के वीडियो देखने और “धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया क्योंकि हिंदू धर्म का कोई मतलब नहीं है।” शोधकर्ताओं को जेनोफोबिया के प्रमाण भी मिले, जिनमें ईसाई छात्र भी शामिल हैं, जिसमें एक बच्चे ने कहा: “यीशु तुम्हारे देवताओं को नरक भेजेगा।” रिपोर्ट में पाया गया कि धार्मिक शिक्षा भारतीय जाति व्यवस्था के अनुचित संदर्भों और देवताओं की पूजा पर गलत धारणाओं के कारण हिंदुओं के खिलाफ “भेदभाव को बढ़ावा” दे रही है। ब्रिटेन में अन्य धर्मों को समारोहों के लिए अवकाश दिया जाता है, लेकिन हिंदू विद्यार्थियों को अक्सर दीवाली के लिए अवकाश नहीं दिया जाता।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आंध्र प्रदेश में भाजपा करेगी तालमेल!

January 16, 2023
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack : लंदन में पाकिस्तानी अधिकारी का दुस्साहस, भारतीयों को गला काटने का इशारा!

April 27, 2025
Tihar Jail

तिहाड़ बन रहा अपराध का गढ़!

May 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.