Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मुसलमान भी हैं माधवी लता के फैन, संकट में असदुद्दीन ओवैसी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 28, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हैदराबाद। हैदराबाद की लड़ाई इस लोकसभा चुनाव में काफी रोचक हो चुकी है। बीजेपी ने इस सीट से माधवी लता को अपना कैंडिडेट बनाया है। तेलंगाना के सभी 17 लोकसभा सीटों में सबसे हाईप्रोफाइल हैदराबाद में उनका मुकाबला एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से है। यह सीट 1984 से ही ओवैसी परिवार के पास है। माधवी लता अपने बयानों से लोकर अपने सामाजिक कार्यों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उनकी जमकर तारीफ की थी।

49 साल की माधवी लता पेशे से कारोबारी होने के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं और लंबे समय से मुस्लिम-बहुल पुराने शहर में सक्रिय हैं। कोई विशेष राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं होने के बावजूद माधवी लता अपना सियासी वजूद साबित करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। पेशेवर भरतनाट्यम नृत्यांगना माधवी लता ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय भी किया है। वह 2018 में भाजपा में शामिल हो गईं और 2019 में आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुंटूर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरीं। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार मिली।

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 4 गिरफ्तार

February 8, 2026
Load More

मुस्लिमों के बीच भी लोकप्रिय हैं माधवी लता

मुस्लिम समाज में लोकप्रिय माधवी लता को उम्मीदवार बनाये जाने का एक कारण यह रहा कि वह मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती हैं और उनके बीच काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही प्रखर वक्ता होना भी उनके पक्ष में है। माधवी लता निराश्रित मुस्लिम महिलाओं की आर्थिक मदद भी करती रही हैं। उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ अभियान भी चलाया था। खुद माधवी लता दावा करती हैं कि उन्हें चुनाव में मुस्लिम महिलाओं का सहयोग मिलेगा।

माधवी लता का दावा है कि वह एक साल से इस निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रही हैं। इस चुनाव में ओवैसी को माधवी से जोरदार चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हैदराबाद सीट एआईएमआईएम का गढ़ रही है। ओवैसी जहां मुस्लिम चेहरा हैं, वहीं माधवी लता की छवि कट्टर हिंदुत्व समर्थक की है। दोनों के बीच विचारधारा की लड़ाई है।

एक विधानसभा सीट भाजपा के पास सात विधानसभा सीटों वाली हैदराबाद लोकसभा सीट में करीब 19 लाख मतदाता हैं। हैदराबाद में जो सात विधानसभा सीटें हैं, उनमें सिर्फ एक सीट गोशामहल में भाजपा विधायक केटी राजा सिंह हैं। बाकी सीटों पर एआईएमआईएम के विधायक हैं।

सोशल मीडिया पर सक्रिय

माधवी लता लातम्मा फाउंडेशन और लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी हैं। माधवी लता का हैदराबाद में एक अस्पताल भी है। वह इस अस्पताल की प्रमुख हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हिंदू समर्थक रुख के कारण सुर्खियों में रहती हैं। माधवी लता एक गौशाला भी चलाती हैं और स्कूलों और कॉलेजों में हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति पर नियमित रूप से भाषण देती हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामना

October 28, 2024
Ministry of Coal

जिम्मेदार कोयला खनन की दिशा में कोयला मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम

October 24, 2024
Tansingh

पूज्य तनसिंह का जन्म शताब्दी समारोह

January 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.