Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मुस्लिम डरे हुए हैं बयान पर बुरे घिरे राहुल गांधी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Rahul Gandhi
19
SHARES
618
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का मुसलमानों के डरे हुए वाले बयान पर अब घिरते हुए नजर आ रहे हैं। AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने राहुल के बयान को गैरवाजिब बताया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस केंद्र में सत्ता में थी तो उनसे गुजरात के मुसलमानों का साथ नहीं दिया। उधर, अखिल भारतीय इमाम संगठन के मौलाना उमर अहमद इलियासी ने भी राहुल के बयान से इत्तेफाक नहीं जताया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि राहुल खुद डरे हुए हैं। कांग्रेस नेता के मुसलमानों पर बयान पर जिस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है उससे लग रहा है कि राहुल का यह बयान उल्टा पड़ गया है।

ओवैसी ने घटनाओं का जिक्र कर राहुल को सुना दिया

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
gas cylinder

अब हर घर तक पहुंचेगा सिलेंडर, सरकारी कंपनियां बना रही हैं ये धांसू प्लान

March 24, 2026
Load More

ओवैसी ने राहुल गांधी के बयान पर उन्हें घेर लिया। AIMIM मुखिया ने राहुल पर पलटवार करते हुए उनके बयान को गैरवाजिब बताते हुए कहा कि जब वो सरकार में थे तो मुसलमानों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि जब आप सरकार में थे तो आपने कुछ नहीं किया। आप सरकार में थे तो गुजरात के लोगों का साथ नहीं दिया। आप सरकार में थे तो पोटा हटाकर और कड़ा कानून UAPA ला दिया। आप सरकार में थे तो जाति जनगणना नहीं लाए। हम भी चाह रहे हैं कि भारत में जाति जनगणना हो। हम भी मानते हैं कि आरक्षण की 50 फीसदी सीमा को खत्म किया जाना चाहिए। कांग्रेस की सरकारों में तो मुसलमानों के साथ हादसे हुए।

इलियासी ने राहुल को बता दिया डरा हुआ

अखिल भारतीय इमाम संगठन के उमर अहमद इलियासी ने भी राहुल के बयान पर पलटवार किया है। इलियासी ने आरोप लगाया कि जो कह रहा है कि मुसलमान डरे हुए हैं, वो खुद डरे हुए हैं। इलियासी ने कहा कि जिन्होंने मुसलमानों की राजनीति की, मुसलमानों को डराकर रखा। वो ही ऐसी बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान न कभी डरा है न डरेगा। मुसलमानों के नाम पर जो राजनीति हुई अब मुसलमान समझ गए हैं कि हमें इस्तेमाल किया गया है। हमें डराया गया। जिनको डर है खुद का वो हमें डरा रहे हैं। मुसलमान जिस तरह से देश के अंदर मिलकर चल रहा है। मोदी सरकार में जिस तरीके से वो आगे बढ़ रहे हैं मुझे लगता है कि लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

राहुल पर बीजेपी का भी पलटवार

राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इनके समय में (यूपीए सरकार के दौरान) भारत दुनिया की लड़खड़ाती चरमराती अर्थव्यवस्थाओं में आता था, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इनके समय में हिंदुस्तान की परंपराओं का गला घोंटा जाता था और यह हर बात के लिए पश्चिमी संस्कृति की ओर देखते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति, सभ्यता और गौरवपूर्ण इतिहास के पुनर्जागरण का कार्य किया है। कांग्रेस की मानसिकता गुलामी की मानसिकता है और ये हमेशा से भारत और भारतीयता को बदनाम करते आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के पहले के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप उनके पूर्व के बयानों को देखेंगे तो राहुल गांधी भारत को देश ही नहीं मानते बल्कि राज्यों का संघ मानते हैं। वे लगातार भारत के बढ़ते कदमों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हैं। राहुल गांधी बताएं कि इस प्रायोजित कार्यक्रम के द्वारा वह क्या करना चाहते हैं? क्या विदेश जाकर देश के ऊपर कीचड़ उछालना ही उनका एकमात्र काम बच गया है?

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
दीपक

दीपावली के त्यौहारी मौसम में भारतीय अर्थव्यवस्था को लगे पंख

October 22, 2025
Israel

गाजा पर इजराइल का सीक्रेट प्लान लीक!

November 5, 2023
PM Modi

लाइव: बीते 10 वर्षों से हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रही है बीजेपी सरकार : पीएम मोदी

March 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.