Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home यात्रा

(नई दिल्ली)अमरनाथ यात्रा से पहले श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, चिप्स-समोसा, कोल्ड ड्रिंक समेत जंक फूड बैन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2022
in यात्रा
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,25 जून (आरएनएस)।  2 साल बाद फिर से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। हालांकि, अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले खाने की कुछ चीजों पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। दरअसल, इस साल अमरनाथ यात्रा के दौरान लंगरों में फ्राइड फूड, जंक फूड, स्वीट डिश, चिप्स, समोसे जैसी अनहेल्दी चीजें यात्रियों को नहीं दी जाएंगी। श्राइन बोर्ड की तरफ से इन चीजों को बैन कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

बताया गया है कि श्राइन बोर्ड की तरफ से सभी लंगर कमेटियों को एक चि_ी लिखी गई है। इस चि_ी में कहा गया है कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को हरी सब्जियां, सलाद, मक्के की रोटी, सादी दाल, लो फैट वाला दूध और दही जैसा पौष्टिक भोजन ही दिया जाए। श्राइन बोर्ड ने इस फैसले से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय भी जानी है, जिनका मानना है कि यात्रियों के स्वास्थ्य की भलाई के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी है। पौष्टिक भोजन से शरीर में ऊर्जा का स्तर बरकरार रहेगा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि इस साल सात लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

beautiful man-made islands

इन देशों में है मानव निर्मित खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें देखने देख-दुनिया से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स

February 25, 2026
Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के आसपास भी दिखेगा ‘स्वर्ग’, मास्टर प्लान तैयार!

February 8, 2026
kanchipuram temple

हजार स्वर्ण मंदिरों का शहर है कांचीपुरम!

January 24, 2026
aravalli

माउंट आबू से लेकर उदयपुर तक…अरावली की पहाड़ियों में बसे ये जगहें घूमने के लिए हैं बेस्ट

January 5, 2026
Load More

अगर श्राइन बोर्ड द्वारा खाने की चीजों पर लगाई गई पाबंदी की बात करें, तो इसमें मांस-मछली और नशे की चीजें जैसे शराब, तंबाकू और गुटखा आदि पर तो हमेशा से ही पाबंदी रहती है। लेकिन इस बार बोर्ड ने अनहेल्दी फूड पर भी रोक लगा दी है। इसमें पुलाव, पूरी, भटूरा, पिज्जा, बर्गर, तले पराठे, डोसा, तली हुई रोटी, ब्रेड बटर, अचार, चटनी, पापड़, नूडल्स शामिल हैं। इसके अलावा, कोल्ड ड्रिंक, हलवा, जलेबी, चिप्स, मठ्ठी, नमकीन, मिक्सचर, पकोड़ा, समोसा और हर तरह की डीप फ्राइड चीजों पर बैन लगा दिया गया है। इसके बजाय यात्रियों को सिर्फ पौष्टिक भोजन ही परोसा जाएगा, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर हाल ही में एक समीक्षा बैठक की। एकीकृत कमान की बैठक में मुख्य सचिव के साथ ही गृह विभाग, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सिन्हा को समग्र सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया जबकि अमरनाथ यात्रा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर गहन चर्चा भी की गई। एक अधिकारी ने कहा कि सिन्हा ने दूरसंचार संपर्क, स्वास्थ्य देखभाल, अग्नि सुरक्षा, बिजली और पानी की आपूर्ति, मौसम पूर्वानुमान, स्वच्छता, ठहरने, लंगर प्रबंधन और आपदा प्रबंधन की विस्तृत योजनाओं की समीक्षा की।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Arjun Ram Meghwal

नर-सेवा ही नारायण-सेवा है : अर्जुनराम मेघवाल

March 8, 2025

एमएसपी की गारंटी का क्या हुआ?

May 29, 2022
narendra modi

दिल्ली में GPRA आवास योजना को मिली रफ्तार, PM मोदी ने 2722 महिला आवंटियों को सौंपी फ्लैट्स की चाबी, 6632 और बनेंगे

March 8, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.