Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट में चार नए जजो ने ली शपथ, न्यायधीशों की संख्या बढ़कर हुई 34

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 28, 2022
in दिल्ली
A A
Delhi High Court
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को एक महिला समेत चार न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली है. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की कुल संख्या 34 हो गई है. हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल ने नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरत्ता और सुधीर कुमार जैन को दिल्ली हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश के तौर पर पद की शपथ दिलाई है. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या 34 हो गई है. दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की अधिकतम स्वीकृत संख्या 60 है. कानून एवं न्याय मंत्रालय ने बीते शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी.

जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता भारत के न्याय सचिव के रूप में कार्यरत थे. इससे पहले वो उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिला कोर्ट के न्यायाधीश थे. इससे पहले वो दिल्ली सरकार के न्याय विभाग में प्रमुख सचिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं. अधिसूचना जारी होने के बाद कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने भी न्याय सचिव को बधाई दी है.

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्‍ली की बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, माननी होंगी बस ये शर्तें

March 1, 2026
health scheme

एमसीडी हेल्थ स्कीम लागू, पर कर्मचारियों को नहीं मिल रहा लाभ

March 1, 2026
Load More

जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा रह चुके हैं रजिस्ट्रार जनरल
जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा नई दिल्ली जिला कोर्ट में जिला और सत्र न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे. शर्मा इससे पहले एक मई 2017 से 6 जनवरी 2020 तक दिल्ली हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं. जस्टिस सुधीर कुमार जैन राउज एवेन्यू कोर्ट में जिला और सत्र न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे थे. वहीं जस्टिस नीना बंसल कृष्णा साकेत (दक्षिण-पूर्वी) जिला अदालत में जिला और सत्र न्यायाधीश थीं.

जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता ने बनाया नया रिकॉर्ड
करीब ढाई साल तक केंद्रीय विधि सचिव के रूप में सेवाएं देने के बाद अनूप कुमार मेंदीरत्ता दिल्ली हाई कोर्ट में बतौर न्यायाधीश न्यायिक क्षेत्र में लौट आए हैं. उन्होंने कार्यपालिका और न्यायपालिका दोनों क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. न्यायपालिका के क्षेत्र में उनकी वापसी से एक अन्य रिकार्ड बना है. वह हाई कोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किये जाने वाले पहले केंद्रीय विधि सचिव हैं.

मेंदीरत्ता ने 1987 में वकील के रूप में कानून की दुनिया में तब कदम रखा था, जब उन्होंने उस समय न्यायमूर्ति वाल्मिकी जे मेहता के अधीन काम किया था. जब वकालत किया करते थे. मेंदीरत्ता ने बाद में जिला न्यायालयों और दिल्ली हाई कोर्ट में पंडित आर के शर्मा के साथ वकालत की थी.

छह में से चार नामों पर केंद्र ने लगाई थी मुहर
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने हाल ही में एक फरवरी 2022 को हुई अपनी बैठक में दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर छह न्यायिक अधिकारियों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी, जिनमें से चार लोगों के नाम पर केंद्र सरकार ने मुहर लगाई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आरईसी ने जेएनपीए के साथ 45,000 करोड़ रुपये के वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

August 28, 2024
gold reserves

भारत सहित विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंक बढ़ा रहे है अपने स्वर्ण भंडार

June 15, 2024

अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियां तीसरे विश्व युद्ध की नींव रख रही हैं!

January 9, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में वृद्ध महिलाओं को मिलेगा ‘दादी-नानी योजना’ का सहारा!
  • तेल के दाम बढ़ने को लेकर टेंशन में दुनिया!
  • पत्नी की अश्लील तस्वीर और फोन नंबर इंटरनेट पर डाला, लगाई ऑनलाइन बोली

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.