Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

शुरू हुई बाबूराव, किशन और राजू की नई कहानी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 21, 2023
in मनोरंजन
A A
hera feri
21
SHARES
684
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शुमार फिल्म फ्रेंचाइजी ‘हेराफेरी’ की तीसरी कड़ी पर काम शुरू होने की खबरों से हिंदी सिनेमा मंगलवार की सुबह से ही जगमगाया रहा। खबर है कि फिल्म ‘हेराफेरी 3’ में अक्षय कुमार की वापसी हो चुकी है। अक्षय ने ये फिल्म पिछले साल इसकी पटकथा पसंद न आने के चलते छोड़ दी थी और इसी बीच ‘भूल भुलैया 2’ के हिट होते ही कार्तिक आर्यन को अक्षय कुमार का वारिस घोषित करने की कोशिशें शुरू हो गई थीं। ताजा खबर इस मामले में यही है कि कार्तिक आर्यन अब ‘हेराफेरी 3’ का हिस्सा नहीं रहेंगे।

नीरज वोरा की लिखी कहानी पर निर्देशक प्रियदर्शन ने एक कमाल कॉमेडी फिल्म बनाई थी ‘हेराफेरी’। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने लोगों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया था। फिल्म का एक संवाद ‘ये बाबूराव का इश्टाइल है’ नई सदी का सबसे मशहूर संवाद बन चुका है। फिल्म की सीक्वेल ‘हेराफेरी 2’ यानी कि ‘फिर हेराफेरी’ इसके छह साल बाद रिलीज हुई और इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म की तरह अच्छी कमाई की। फिल्म का निर्देशन इस बार नीरज वोरा ने खुद किया।

इन्हें भी पढ़े

Kajol

नौकरी करने वालों पर पर काजोल ने कहा कुछ ऐसा, अब देनी पड़ी सफाई!

October 15, 2025
kantara chapter

‘कांतारा चैप्टर 1’ पहुंची 300 करोड़ पार, बन सकती है साल की टॉप फिल्म

October 6, 2025
Pawan Kalyan

वो फिल्म, जिसने 2 दिनों में 200 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

September 27, 2025
Akshay Kumar Valmiki

महर्षि वाल्मीकि के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, जानिए इसकी सच्चाई?

September 24, 2025
Load More

‘हेराफेरी’ और ‘फिर हेराफेरी’ के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला एक लंबे अरसे से हिंदी सिनेमा में वापसी की तैयारी किए बैठे हैं और उनका मानना यही रहा कि अगर वह अपनी वापसी ‘हेराफेरी 3’ के साथ कर सके तो उनके लिए हिंदी फिल्म जगत में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा पाना आसान रहेगा। ‘हेराफेरी 3’ पर काम भी इसी तैयारी के साथ शुरू हुआ लेकिन अक्षय कुमार ने इस फिल्म की पटकथा सुनने के बाद इसके लिए न कर दी। खबर बाहर आई और फिर शुरू हुआ तरह तरह की अटकलों का दौर।

‘हेराफेरी 3’ से अक्षय कुमार के बाहर होने की खबर पर सबसे ज्यादा अभिनेता सुनील शेट्टी चौंके थे। उन्होंने साफ कह दिया था कि ‘हेराफेरी 3’ या तो अक्षय कुमार के साथ बनेगी या नहीं बनेगी। बताते हैं कि फिरोज नाडियाडवाला इसके पहले अक्षय कुमार वाले किरदार के लिए कार्तिक आर्यन से बात कर चुके थे। कार्तिक ने ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात के दौरान इस बैठक को लेकर हां भी की थी लेकिन कार्तिक ने तब तक आधिकारिक रूप से फिल्म साइन की नहीं थी।

मंगलवार को मुंबई फिल्म जगत में सुबह से ही फिल्म ‘हेराफेरी 3’ के फिर से शुरू होने की चर्चाएं बहुत तेजी से चल रही है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार की वापसी में सुनील शेट्टी ने काफी मेहनत की है। सुनील शेट्टी की इस फिल्म को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ कुछ दिन पहले एक बैठक होने और इस बैठक में अक्षय कुमार की सारी शिकायतें दूर किए जाने की भी खबर है। राजू, श्याम और बाबूराव की ये तीसरी कहानी अगले साल रिलीज हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आपदा प्रबंधन

आपदा प्रबंधन का मानवीय चेहरा

June 16, 2023
wcl

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर सात पुरस्कारों से नवाजे गए वेकोलि

November 2, 2023
ND Tiwari

एनडी तिवारी की विरासत पर पार्टी में गरमाई सियासत, इस दावेदार ने मचाई हलचल

August 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • NDA-महागठबंधन दोनों ने लगाई वादों की झड़ी… ‘आधी आबादी’ किसे जिताएगी?
  • भाई दूज कल, भाई को तिलक करने के लिए बस इतनी देर रहेगा शुभ मुहूर्त
  • बिहार चुनाव: लालू-तेजस्वी को मिल रहे झटके पर झटके

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.