Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत का डिजिटल ब्रह्मास्त्र, अब एक क्लिक से ठप होंगे दुश्मन के रडार, सैटेलाइट और सिस्टम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 8, 2025
in राष्ट्रीय
A A
cyber india digital
19
SHARES
631
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत की सेना अब सिर्फ बॉर्डर पर नहीं लड़ेगी, बल्कि साइबरस्पेस में भी दुश्मनों को घुटनों पर लाने की तैयारी पूरी कर चुकी है. इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (IDS) ने Joint Doctrine for Cyberspace Operations जारी की है. इस डॉक्यूमेंट ने साफ कर दिया है कि भारत अब साइबर युद्ध में रक्षात्मक नहीं, आक्रामक रणनीति अपनाएगा. यानी अगर खतरे की आहट भी मिली, तो जवाब देने में भारत एक पल भी नहीं गंवाएगा.

क्या है भारत की नई साइबर डॉक्ट्रिन?
डॉक्ट्रिन के मुताबिक, भारत अब ‘Active Cyber Defence’ की नीति पर चलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि सिर्फ डिफेंसिव पोजिशन में बैठकर फायरवॉल बढ़ाने का दौर गया. अब भारतीय साइबर फोर्स दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखते हुए रियल टाइम काउंटर अटैक करेगी. जैसे ही हमला महसूस होगा, एक क्लिक में दुश्मन के रडार, सैटेलाइट, एयर डिफेंस सिस्टम, नेविगेशन नेटवर्क और कम्युनिकेशन चैनल ध्वस्त किए जा सकेंगे.

इन्हें भी पढ़े

Rafale-M Fighter Jets

2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स

March 26, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
train

हवा से बातें करेंगी ट्रेनें! जल्द बदल जाएगा आपके सफर का अंदाज

March 26, 2026
HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Load More

अब तक भारत की विदेश और रक्षा नीति ‘No First Use’ के सिद्धांत पर आधारित रही है, यानी पहले हमला नहीं करेंगे. लेकिन साइबर डोमेन में यह सिद्धांत बदलता दिख रहा है. भारत अब इस डोमेन में ‘Proactive Defence with Pre-emptive Capabilities’ को जगह दे रहा है. इसका सीधा मतलब है- जो हमला करने आएगा, पहले उसी की साइबर ताकत को खत्म कर दो.

भारत ने तीन लेवल पर साइबर ऑपरेशंस तय किए हैं- डिफेंसिव, ऑफेंसिव और इंटेलिजेंस. सबसे ज्यादा जोर Offensive Cyberspace Operations पर है. इनमें दुश्मन की मिसाइल कमांड, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, लॉजिस्टिक्स सप्लाई चेन और डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम को निशाना बनाना शामिल है. यानी जंग शुरू होने से पहले ही जंग जीतने की तैयारी.

इस दिशा में भारत ने एक Unified Cyber Command की नींव रख दी है, जहां थल, जल, नभ – तीनों सेनाएं समन्वय के साथ साइबर हमलों की तैयारी करेंगी. NTRO, DRDO, CERT-IN, RAW और सेना की Signals Command अब एकीकृत तरीके से काम कर रही हैं.

चीन हो या पाक, कोई नहीं टिकेगा!
इस ब्रह्मास्त्र का सबसे बड़ा फायदा यह है कि भारत को अब पारंपरिक युद्ध के मोर्चे पर जान-माल की भारी कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी. अब दुश्मन के हथियार मैदान में पहुंचें उससे पहले ही उसके नेटवर्क को पंगु किया जा सकता है.

चीन और पाकिस्तान जैसे देशों की साइबर घुसपैठ से निपटने के लिए यह नीति बेहद अहम है. क्योंकि ये देश बार-बार भारत के सैन्य और नागरिक नेटवर्क को निशाना बनाते रहे हैं. अब भारत सिर्फ बचाव नहीं करेगा, जवाब भी देगा. वो भी तेजी से, चुपचाप और बेहद असरदार तरीके से.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dr. Dhirendra Singh

नवधा योग के संस्थापक डॉ धीरेंद्र सिंह को मिला ‘महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान’

November 26, 2024
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

इतिहास के पन्नों में सच्चाई छुपती नहीं, देश के लिए कौन लड़ा, कौन झुका, ये जनता देखती है !

June 3, 2025
REC

REC फाउंडेशन ने मोतियाबिंद सर्जरी के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल को ₹6 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

February 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार
  • 2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स
  • PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.