Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अब प्रश्न औचित्य का

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 21, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
गरीबी
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

‘मौजूदा आर्थिक यथार्थ मानव मूल्यों का अपमान है। 25 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चरम गरीबी बढ़ रही है और लगभग एक अरब लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं।’ नदी में पानी आता है, तो सबकी नाव ऊंची होती है- यह कहावत अक्सर नव-उदारवादी अर्थव्यवस्था के औचित्य को सही ठहराने के लिए कही जाती है। अर्थ यह होता है कि जब समाज में धन निर्मित होता है, तो भले ही धीरे-धीरे रिस कर वह या उसका लाभ सब तक पहुंचता है। इस औचित्य को बल प्रदान करने के लिए इन आंकड़ों का बार-बार उल्लेख होता रहा है कि कैसे पिछले तीन दशक में दुनिया भर में (विश्व बैंक के फॉर्मूले के मुताबिक) गरीबी घटी। भारत में भी यह तर्क दिया गया है कि यूपीए के शासनकाल में जब देश ने ऊंची आर्थिक वृद्धि दर हासिल की, तब 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए। ऐसी दलील देते वक्त अक्सर इस बात को चर्चा से बाहर कर दिया जाता था कि इस दौरान विभिन्न समाजों में आर्थिक गैर-बराबरी कितनी बढ़ी? बहरहाल, अब जो आंकड़े सामने आए हैं (अथवा लगातार आ रहे हैं), वे इस अर्थव्यवस्था के ‘नदी में पानी’ वाले औचित्य पर भी सवाल उठा रहे हैँ।

ब्रिटिश एनजीओ ऑक्सफेम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि कोरोना महामारी के बाद दुनिया जो धन पैदा हुआ, उसका 63 प्रतिशत हिस्सा सबसे धनी एक प्रतिशत आबादी की जेब में चला गया। यह रकम 26 ट्रिलियन डॉलर बैठती है। लेकिन बात सिर्फ इतनी नहीं है। संस्था के अधिकारियों ने कहा है- ‘मौजूदा आर्थिक यथार्थ मानव मूल्यों का अपमान है। 25 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चरम गरीबी बढ़ रही है और लगभग एक अरब लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। दूसरी तरफ अरबपतियों को हर रोज तोहफे मिल रहे हैँ।’ यानी अब सबकी नाव उठने के बजाय बड़ी संख्या में लोगों की नाव डूब रही है। लेकिन वैश्विक विमर्श में यह मुद्दा चर्चा से गायब है। इसके बजाय विभिन्न देशों में धर्म, नस्ल, लिंग, जाति जैसी अस्मिताओं को राजनीति के केंद्र में बनाए रखा जा रहा है, ताकि इस बुनियादी प्रश्न पर चर्चा केंद्रित ना हो। ऑक्सफेम ने सरकारों से धन और उत्तराधिकार कर लगा (या बढ़ा) कर तुरंत समाधान की दिशा में बढऩे का सुझाव दिया है। लेकिन उसकी बात सुनी जाएगी, इसकी संभावना फिलहाल कम है।

इन्हें भी पढ़े

Rafale-M Fighter Jets

2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स

March 26, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
train

हवा से बातें करेंगी ट्रेनें! जल्द बदल जाएगा आपके सफर का अंदाज

March 26, 2026
HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sanjay Singh and Sisodia

संजय सिंह और सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

January 21, 2024
COP27

कॉप27: कार्यान्वयन का ‘कॉप’

December 2, 2022
heavy rain

बेमौसम की बारिश

October 18, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार
  • 2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स
  • PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.