Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

नूपुर पर कार्रवाई क्या जिन्ना मोमेंट?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 13, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के लिए अपमानजनक बयान देने के मामले में अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। उनका समर्थन करने वाले दिल्ली के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाल दिया गया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पार्टी की कमान संभालने के बाद यह संभवत: पहला मौका है, जब भाजपा के समर्थकों का बड़ा वर्ग पार्टी के फैसले और सरकार के रुख से खुश नहीं है। सोशल मीडिया में भाजपा के इस फैसले का विरोध हो रहा है और कतर सहित अरब देशों के सामने भारत के ‘झुकने’ की भी आलोचना हो रही है। तेल की आसमान छूती कीमतों को भी सही ठहराने वाले समर्थक इस मामले में पार्टी के साथ नहीं हैं।

तभी यह भी कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिन्ना मोमेंट साबित हो सकता है। गौरतलब है कि लालकृष्ण आडवाणी भाजपा अध्यक्ष रहते पाकिस्तान के दौरे पर गए थे और वहां जिन्ना की मजार पर जाकर उन्होंने जिन्ना की तारीफ की थी। उसके बाद पार्टी और संघ दोनों जगह उनका भारी विरोध हुआ और अंतत: उनको अध्यक्ष पद छोडऩा पड़ा। बाद में वे प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर चुनाव लड़े लेकिन तब तक वे अपनी चमक गंवा बैठे थे। उसी से नरेंद्र मोदी के लिए भाजपा में शीर्ष पर मौका बना। पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के बाद अरब देशों के दबाव में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को हटाने के फैसले की तुलना आडवाणी और जिन्ना प्रकरण से हो रही है।

इन्हें भी पढ़े

gas cylinder

तो टल गया LPG संकट? सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने बढ़ाया 10% उत्पादन

March 10, 2026
PM Modi

जल जीवन मिशन का होगा विस्तार, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

March 10, 2026
8th pay commission

8वें वेतन आयोग पर सरकार ने दी नई जानकारी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर

March 10, 2026

हारने वाले उम्मीदवार 7 दिनों के भीतर करवा सकेंगे EVM की जांच, चुनाव आयुक्त ने बताए नए नियम

March 10, 2026
Load More

सोशल मीडिया में भाजपा के समर्थक नूपुर शर्मा के साथ खड़े हैं और अरब देशों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। संभव है कि इसके पीछे भी कोई डिजाइन हो क्योंकि इस पूरे मामले की जिन्ना प्रकरण से तुलना करने वाले इसे दूसरी दिशा में ले जा रहे हैं। उनका कहना है कि जिस तरह आडवाणी की जिन्ना वाली गलती से मोदी के लिए मौका बना उसी तरह नूपुर शर्मा वाली गलती से योगी आदित्यनाथ के लिए मौका बनेगा। मोदी-योगी करने वाली एक बड़ी जमात इस विमर्श को आगे बढ़ा रही है।

दोनों की तुलना करके बताया जा रहा है कि एक तरफ केंद्र सरकार है, जिसने अरब देशों के सामने घुटने टेक दिए और अपने ही प्रवक्ताओं पर कार्रवाई कर दी तो दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्होंने पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान के खिलाफ कानपुर में हिंसा करने वालों को सबक सिखा दिया। गौरतलब है कि कानपुर में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने बहुत सख्त कार्रवाई की और सभी मुख्य आरोपियों को दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनकी साजिश का पर्दाफाश भी किया और हिंसा में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली है। सबकी फोटो सार्वजनिक की जा रही है और बुलडोजर चलाने की तैयारी हो रही है। तभी संभव है कि यह विमर्श प्रायोजित हो।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र आरंभ

March 22, 2023
CM Kejriwal LG saxena

देशभर में राज्य सरकारों और राज्यपालों के बीच नहीं थम रहा टकराव

February 1, 2023
Siddaramaiah DK Shivakumar

सीक्रेट पर्ची बताएगी कौन होगा कर्नाटक का CM!

May 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, जानिए मामला
  • इस राज्य में लागू होगा 33 फीसदी महिला आरक्षण? कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार
  • तो टल गया LPG संकट? सरकार का ऐलान- तेल रिफाइनरियों ने बढ़ाया 10% उत्पादन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.