Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पहले दिन रामलला के मंदिर में चढ़ावे ने रचा इतिहास, इन मंदिरों का टूटा रिकॉर्ड

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 25, 2024
in राज्य
A A
Ramlala
16
SHARES
535
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अयोध्या: अयोध्या में 22 जनवरी को जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही एक दिन में दान का देश के सभी मंदिरों का रिकॉर्ड टूट गया है. प्राण प्रतिष्ठा में आईं देश भर की हस्तियों ने रामलला के चरणों में इतनी भारी भरकम अर्पित की, जिससे नया रिकॉर्ड बन गया. देश भर के सबसे अमीर मंदिरों में साल भर में चढ़ने वाले चढ़ावे और दान की रकम के दैनिक औसत से तुलना करने पर पता चलता है कि प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला के चरणों में समर्पित की गई रकम सबसे ज्यादा है.

अयोध्या में आयोजित रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर के दिग्गजों को आमंत्रित किया गया था. इनमें देश के नामी सितारे, बड़े-बड़े संत, कथावाचक, फिल्म जगत के सितारे और अन्य क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हैं.

इन्हें भी पढ़े

भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
Load More

कितना चढ़ावा आया?

प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पहुंचीं देशभर की हस्तियों ने श्रीराम के नए मंदिर के लिए दिल खोलकर दान किया. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने इस रकम को जोड़ा तो 22 जनवरी को मिला दान का आंकड़ा 3 करोड़ 17 लाख रुपए तक पहुंच गया. हालांकि, इस रकम में रामभक्तों की ओर से सीधे तीर्थ क्षेत्र के अकाउंट में ऑनलाइन भेजी गई रकम का आंकड़ा शामिल नहीं है.

आम श्रद्धालुओं ने भी खूब किया दान

वैसे 22 जनवरी को अयोध्या में आम लोगों के लिए रामलला का दर्शन बंद था. अगले दिन 23 जनवरी को दर्शन शुरू होते ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा तो दर्शन करने वाले आम श्रद्धालुओं ने भी मन भरकर रामलला के चरणों में अर्पण किया. हालांकि, पूरे दिन तीर्थ क्षेत्र न्यास का फोकस श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने पर ही रहा, फिर भी रामलला के चरणों में इस दिन भी 10 लाख की रकम अर्पित की गई. इसमें भी रामभक्तों की ओर से ऑनलाइन पेमेंट और खाते में जमा की गई रकम शामिल नहीं है.

मंदिर के लिए दान देने वालों की कमी नहीं

वैसे तो राम मंदिर के शिलान्यास के साथ ही भक्तों ने दान का सिलसिला शुरू कर दिया था. मंदिर निर्माण शुरू हुआ तो लाखों रुपए तक की राशि रोज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय में जमा होने लगी थी. ऑनलाइन भेजी गई राशि का आंकड़ा इसमें भी समाहित नहीं है.

पद्मनाभ स्वामी और माता वैष्णो देवी मंदिर को मिलता है इतना दान

देश के दूसरे बड़े मंदिरों की बात करें तो केरल के त्रिवेंद्रम में स्थित पद्मनाभ स्वामी का मंदिर सबसे अमीर माना जाता है. मीडिया में आई खबरों की मानें तो मंदिर की तिजोरियों में ही 20 अरब डॉलर की संपत्ति रखी हुई है. यहां स्थापित की गई भगवान की सोने की मूर्ति की कीमत भी 500 करोड़ रुपए आंकी गई है, जबकि यहां सालाना करीब 500 करोड़ रुपए दान और चढ़ावे के रूप में आता है. इसका दैनिक औसत 1.36 करोड़ रुपए से भी ज्यादा होता है. माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए श्राइन बोर्ड को भी हर साल 500 करोड़ रुपए दान और चढ़ावे में मिलते हैं.

शिरडी साईं बाबा के दरबार में भक्त अर्पित करते हैं इतनी रकम

तिरुपति बालाजी मंदिर के पास लगभग 5,300 करोड़ रुपए का 10.3 टन केवल सोना ही है. 15,938 करोड़ रुपए की राशि अलग-अलग मुद्राओं में बैंकों में जमा है. इस मंदिर को हर साल दान और चढ़ावे के रूप में करीब 600 करोड़ रुपए मिलते हैं, जिसका औसत 1.64 करोड़ रुपए से भी ज्यादा आता है.

वहीं, शिरडी में बने साईं बाबा के मंदिर में भी श्रद्धालु जी खोलकर दान करते हैं. इस मंदिर के बैंक खातों में लगभग 380 किलो सोना और 4,428 किलो चांदी के साथ-साथ 1,800 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम जमा है. जहां तक सालाना दान की बात है तो शिरडी साईं मंदिर को हर साल लगभग 630 करोड़ रुपए चढ़ावा और दान के रूप में आते हैं. इसका औसत राम मंदिर में एक दिन में आए चढ़ावे के बाद दूसरे नंबर पर है. यह रकम 1.72 करोड़ रुपए से भी ज्यादा बनती है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rajya Sabha

राजनीतिक नैतिकता के नए पैमाने

June 11, 2022
swami vivekananda

स्वामी विवेकानंद के विचार जो दिखाते हैं सफलता की राह, आज भी करते हैं युवाओं को प्रेरित

January 12, 2026
सितंबर, 2019 में भारत के कोलकाता शहर में जलवायु परिवर्तन पर कड़े कदम उठाने की मांग करते हुए लोगों ने मार्च निकाला। दुनिया भर में पर्यावरण के लिए काम करने वाले समूह कॉप26 में कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
(Image: Pacific Press Media Production Corp. / Alamy)

कॉप26 में भारत और दक्षिण एशिया का क्या है दांव पर?

November 7, 2021
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.