Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

निर्यात शुल्क हटने से चमकेगी प्याज की कीमत, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 12, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Onion
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्याज की कीमतों को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लगा रखा है। प्याज की अच्छी पैदावार, किसानों के भारी विरोध और सबसे अधिक प्याज उत्पादक राज्य महाराष्ट्र सरकार के रुख को देखते हुए अब इसे हटाने की संभावना बढ़ गई है। महाराष्ट्र सरकार से भरोसे मिलने पर एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव में किसानों ने प्याज की नीलामी फिर से शुरू कर दी।

लासलगांव एपीएमसी में प्याज की नीलामी मंगलवार को फिर शुरू हुई। कीमतों में गिरावट के विरोध में किसानों ने सोमवार को नीलामी रोक दी थी। किसानों ने कीमतों में गिरावट के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया था। किसान लम्बे समय से प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क हटाने की मांग कर रहे हैं। राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने किसानों की समस्याओं पर विचार करने का भरोसा दिया, जिसके बाद किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इन्हें भी पढ़े

trading scams in india

ट्रेडिंग स्कैम पर एक छोटी से गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली, पुलिस ने किया अगाह

April 7, 2026
PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
crude oil

ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
Load More

महाराष्ट्र विधानसभा में छगन भुजबल ने प्याज पर 20 प्रतिशत निर्यात शुल्क समाप्त करने के संबंध में प्रश्न उठाया जिसके उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्याज उत्पादन राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। किसानों की विभिन्न समस्याओं का स्थायी समाधान खोजने के प्रयास किये जायेंगे। राज्य देश का 40 प्रतिशत प्याज उत्पादित करता है।

राज्य सरकार प्याज का भण्डारण करने तथा उसे आपूर्ति श्रृंखला में उपलब्ध रखने के प्रयास कर रही है। वे समृद्धि महामार्ग के निकट परमाणु ऊर्जा आधारित प्याज विकिरण प्रसंस्करण केंद्र स्थापित कर प्याज पर निर्यात शुल्क कम करने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे। शिंदे ने कहा कि परमाणु ऊर्जा आधारित प्याज बैंक, प्याज प्रसंस्करण एवं भंडारण से फसल की बर्बादी रुकेगी और किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिलेगा। प्याज पर निर्यात शुल्क से संबंधित मुद्दे को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

‘केंद्र सरकार से कर रहे हैं बातचीत’

विपणन मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि किसानों को अच्छा बाजार मूल्य मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के साथ संपर्क में है। राज्य सरकार उचित प्याज योजना के माध्यम से बाजार में अस्थिरता को कम करने के लिए दीर्घकालिक समाधान विकसित करने का इरादा रखती है। केंद्र सरकार ने इससे पहले प्याज पर 40 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लगाया था।

राज्य सरकार के लगातार अनुरोध के बाद यह शुल्क घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया। रावल ने कहा कि प्याज एक शीघ्र खराब होने वाली फसल है। सरकार इसे लम्बे समय तक बनाये रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई कर रही है। सरकार मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से प्याज मूल्य प्रणाली लागू करने का इरादा रखती है। महाराष्ट्र के प्याज की हर जगह अच्छी मांग है। प्याज के निर्यात के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

प्याज से निर्यात शुल्क हटाने की मांग दूसरे राज्यों के किसान भी कर रहे हैं। क्योंकि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में नई फसलों की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है और प्याज की कीमतें लगातार गिर रही हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने हाल ही में पुष्टि की थी कि इस साल प्याज की बुवाई का रकबा पिछले साल से करीब 25 फीसदी ज्यादा है और बंपर पैदावार होगी । 28 फरवरी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि क्षेत्र की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक थी । इसमें उन्होंने अधिकारियों से फसलों की बुवाई, खरीद, मौसम और जलाशयों की स्थिति और फसलों के थोक व खुदरा भाव के बारे में जानकारी ली थी। माना जा रहा है कि केन्द्र सरकार जल्द ही प्याज से निर्यात शुल्क हटा सकती है या फिर कम कर सकती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) में सोमवार को नीलामी के लिए 11,500 क्विंटल प्याज मंडी में लाया गया। प्याज की ग्रीष्मकालीन फसल के लिए कीमतें न्यूनतम 1,000 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,201 रुपए प्रति क्विंटल और औसत 1,800 रुपए प्रति क्विंटल थीं। दूसरी ओर, लाल प्याज की कीमतें न्यूनतम 800 रुपए प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,005 रुपए प्रति क्विंटल और औसत 1,700 रुपए प्रति क्विंटल थीं। ये कीमतें सिर्फ पांच दिन पहले 2,250-2300 रुपए थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
neta

कर्नाटक : जीत के लिए जद्दोजहद करते ‘स्टार प्रचारक’ पार्टी को कैसे दिला पाएंगे जीत?

May 9, 2023
President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बर्थडे पर हुई भावुक, दिव्यांग बच्चों का गाना सुनकर बोलीं- ‘इन्होंने दिल से गाया’ !

June 20, 2025

नवरात्र में तेजस्वी यादव को मछली खाना पड़ गया महंगा!

April 17, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण
  • US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!
  • इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.