Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

हसरंगा की फिरकी में फंसी ‘ऑरेंज आर्मी’, बैंगलोर ने हैदराबाद को 67 रन से रौंदा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 8, 2022
in खेल
A A
SRH vs RCB
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई. फाफ डुप्लेसी की कप्तानी पारी के बाद स्पिनर वानिंदु हसरंगा की शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  ने आईपीएल के 54वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हरा दिया. आरसीबी की 12 मैचों में यह सातवीं जीत है. उसके 14 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में चौथे नंबर पर विराजमान है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की ग्यारह मैचों में यह छठी हार है. आरसीबी की ओर से रखे गए 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ‘ऑरेंज आर्मी’ (Orange Army) के नाम से मशहूर हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 125 रन ही बना सकी.

हैदराबाद की ओर से राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 58 रन का योगदान दिया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने अपने चार ओवर के स्पैल में 18 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खाते में दो विकेट गए.

इन्हें भी पढ़े

jasprit bumrah

सिर्फ 1 विकेट और जसप्रीत बुमराह करने जा रहे बड़ा कारनामा… पूरी दुनिया में बजेगा डंका

March 5, 2026
india

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें, भारत किस नंबर पर?

March 4, 2026
sanju samson

संजू सैमसन के ‘विराट’ अवतार ने तोड़ा किंग कोहली का महारिकॉर्ड

March 2, 2026
abhishek sharma

अभिषेक के पास इतिहास रचने का मौका, आज तोड़ देंगे गेल-सूर्या का रिकॉर्ड

March 1, 2026
Load More

हैदराबाद के दोनों ओपनर शून्य पर हुए आउट

हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान केन विलियमसन को एसआरएच की पारी की पहली ही गेंद पर शाहबाज अहमद ने अपने सटीक थ्रो से उन्हें पवेलियन भेज दिया. इसके बाद पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा भी आउट हो गए. अभिषेक को ग्लेन मैक्सवेल ने बोल्ड किया. अभिषेक भी अपना खाता नहीं खोल सके. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे एडेन मार्करम भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मार्करम को वानिंदु हसरंगा ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया.

हैदराबाद ने 89 के कुल स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवाया. निकोलस पूरन 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पूरन को हसरंगा ने शाहबाज अहमद के हाथों कैच कराया. जगदीश सुचित को दो रन के निजी स्कोर पर हसरंगा ने अपना तीसरा शिकार बनाया. राहुल त्रिपाठी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर गच्चा खा गए और महिपाल लोमरोर को कैच थमाकर चलते बने. त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए वहीं कार्तिक त्यागी पेसर हेजलवुड के दूसरे शिकार बने. शशांक सिंह 8 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें हसरंगा ने मैक्सवेल के हाथों कैच कराया.

आरसीबी ने 3 विकेट पर 192 रन बनाए

कप्तान फाफ डुप्लेसी की नाबाद 73 रन की आकर्षक पारी के बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की आठ गेंद में नाबाद 30 रन आतिशी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने 3 विकेट पर 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. डुप्लेसी ने 50 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रजत पाटीदार (48) के साथ 105 और तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल (33) के साथ 54 रन की शानदार साझेदारी की. पाटीदार ने 38 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए तो वहीं मैक्सवेल ने 24 गेंद की पारी में तीन चौके और दो छक्के उड़ाए.

कार्तिक ने आठ गेंद की नाबाद पारी में चार छक्के और एक चौका लगाया. उन्होंने आखिरी ओवर में अपना पहला मैच खेल रहे फजलहक फारुखी के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़े. इस ओवर में टीम ने 25 रन बनाए. हैदराबाद के लिए जगदीश सुचित ने चार ओवर में 30 रन देकर दो जबकि कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 42 रन देकर एक विकेट लिया.

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
हेमा मालिनी

सांसद हेमा मालिनी के सहयोग से शास्त्रीय नृत्य सिखाने हेतु कार्यशाला का आयोजन

April 24, 2025
Israel surgical strike Iran

इजरायल का ईरान पर सर्जिकल स्ट्राइक… परमाणु ठिकानों पर प्रहार, क्षेत्र में तनाव चरम पर

June 13, 2025
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • घर बैठे ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, जानिए प्रोसेस
  • सिर्फ 1 विकेट और जसप्रीत बुमराह करने जा रहे बड़ा कारनामा… पूरी दुनिया में बजेगा डंका
  • छत्रपति शिवाजी महाराज से सीखें जल प्रबंधन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.