Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

10 साल से हमारी सरकार… राज्‍यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी बोले, ‘अभी 20 साल और बाकी हैं’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 3, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
9
SHARES
315
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान हुए भारी हंगामे के बाद आज राज्य सभा में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा काटा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए अपनी बात रखने आए नरेंद्र मोदी ने जैसे ही बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.

विपक्ष के काफी शोर-शराबे के बीच पीएम मोदी ने अपना भाषण जारी रखा. उन्होंने कहा कि साठ साल बाद देश की जनता ने तीसरी बार किसी सरकार की सत्ता में वापसी कराई है जो असामान्य है. उन्होंने कहा कि हम पर एक-तिहाई सरकार होने का विपक्ष का आरोप सही है, क्योंकि अभी तो हमारी सरकार के 20 साल और होंगे और अब तक तो एक-तिहाई ही हुआ है.

इन्हें भी पढ़े

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026

क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!

February 11, 2026
fighter jets

राफेल से लेकर F-22 रैप्टर तक, 1 मिनट में 100 लीटर तेल पी जाते हैं ये फाइटर जेट्स!

February 11, 2026
IRCTC E-Pantry Service

ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?

February 9, 2026
Load More

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की जनता ने दुष्प्रचार को, भ्रम की राजनीति को परास्त कर दिया और भरोसे की राजनीति पर विजय की मुहर लगाई है. उन्होंने कहा- “मेरे जैसे लोग हैं जिन्हें बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान के कारण यहां तक आने का मौका मिला है. संविधान हमारे लिए केवल अनुच्छेदों का संकलन नहीं है, हम उसके एक-एक शब्द और भावनाओं का आदर करते हैं. जब हम संविधान निर्माण के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं तो देश के कोने-कोने में इसका उत्सव मनाने का हमने फैसला किया है.”

प्रधानमंत्री जब किसानों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बता रहे थे, विपक्षी सांसद अपनी सीट छोड़कर शोर माचते हुए सभापति की कुर्सी के नजदीक आ गए. राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ शोर मचाने वाले सांसदों को लगातार शांत रहने की बात कहते रहे. विपक्षी सांसद सदन छोड़कर बाहर की ओर जाने लगे. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि झूठ फैलाने वालों में सत्य सुनने की आदत भी नहीं होती. सांसदों द्वारा सदन छोड़े जाने पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सांसद देश के उच्च सदन को अपमानित कर रहे हैं. यह कहकर प्रधानमंत्री अपनी सीट पर बैठ गए.

भारतीय संविधान को पीठ दिखाई है
विपक्षी सांसदों के इस व्यवहार पर राज्यसभा के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा- “अत्यंत दर्दनाक, पीड़ादायक, अमर्यादित आचरण देखकर मैं दुखी हूं. शासन 6 दशक के बाद निरंतर तीसरे कार्यकाल में है. मैंने अनुरोध किया, चर्चा की और प्रतिपक्ष के नेता को बिना रोक-टोक बोलने का अवसर दिया. आज वो सदन छोड़कर नहीं गए, मर्यादा छोड़कर गए हैं. आज उन्होंने मुझे पीठ नहीं दिखाई है. भारतीय संविधान को पीठ दिखाई है. आज उन्होंने मेरा या आपका अनादर नहीं किया है, उस शपथ का अनादर किया है जो संविधान के तहत ली है. भारत के संविधान की इससे बड़ी अपमानित बात नहीं हो सकती. ऐसा कैसे हो सकता है उच्च सदन में हमें देश का मार्गदर्शन करना है. मैं उनके आचरण की भर्त्सना करता हूं. देश के 140 करोड़ लोग इससे आहत होंगे. सदन का मतलब है सत्ता पक्ष की बात सुनो, जब आपने अपनी पूरी बात कह दी.”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
akhilesh yadav

बीजेपी को फायदा नहीं लेनी देगा यादव परिवार!

January 26, 2023
eye check-up camp

‘कल्याणं करोति’ नेत्र संस्थान ने दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भावपूर्ण रूप से संपन्न

April 20, 2025
UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, क्या आधी आबाद को मिलेगा उनका हक?

May 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?
  • क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!
  • सालों इंतजार के बाद अब आया WhatsApp Web का सबसे बड़ा फीचर, जानिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.