Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

इस ऑपरेशन के लिए देश के छह CM कर रहे PK को फंडिंग! जानिए ‘सुराज’ का मास्टर प्लान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 26, 2022
in राज्य, विशेष
A A
prashant kishor
9
SHARES
287
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पश्चिमी चंपारण : बिहार में नीतीश कुमार को कुर्सी से अलग करने के लिए और बिहार की सरकार को कमजोर बनाने के लिए देश के छह मुख्‍यमंत्री पैसे दे रहे हैं। ये बात हम नहीं खुद प्रशांत किशोर ने कहा है । उन्‍होंने कहा कि उनकी पदयात्रा के लिए देश के छह मुख्‍यमंत्री फंडिंंग कर रहे हैं। पार्टी खड़ी करने और पद यात्रा करने के लिए पैसे दे रहे है। जब उनसे पूछा गया कि पद यात्रा करने के लिए उनके पास पैसा कहांं से आ रहा है? तो उन्‍होंने यह बात बातोंं बातों में कह दी कि उन्‍हें देश के छह मुख्‍यमंत्री की ओर पैसे दिए जा रहें। इसका सीधा मतलब ये लगाया जा सकता है कि बिहार की सरकार को अस्थितर करने के लिए देश छह मुख्‍यमंत्री पीके को नीतीश कुमार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश में हैं। लिहाजा उन्‍हें पार्टी खड़ी करने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। मगर प्रशांत किशोर ने ये नहीं बताया कि आखिर बिहार में 17 सालों से अधिक की नीतीश सरकार को अस्थिर करने के लिए कौन-कौन मुख्‍यमंत्री पैसे उपलब्‍ध करा रहे हैं।

जनता के पैसों से जेडीयू को खत्‍म करने का ब्‍लू प्रिंट तैयार!
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने आगे भी पार्टी के लिए पैसे का इंतेजाम करने का भी तरीका बताया है। प्रशांत किशोर अपनी यात्रा के 26वें दिन पश्चिमी चंपारण के पतिलार में थे। उन्‍होंने कहा ‘पैसा सरस्वती से आ रहा है। पिछले 10 सालों में जिन नेताओं और दलों के लिए काम किया है, उनसे एक रुपया भी नहीं लिया था। उनमें से 6 अभी मुख्यमंत्री हैं। वे लोग ही जन सुराज अभियान के लिए शुरुआती मदद कर रहे हैं। आगे कुछ दिनों में क्राउड फंडिंग का एक बड़ा प्लेटफॉर्म तैयार कर रहे हैं। बिहार के लोग अपनी ओर से छोटा योगदान देकर भी इस पूरे प्रक्रिया में अपना योगदान दे पाएंगे। बिहार की जनसंख्या 13 करोड़ है। अगर दो करोड़ लोग भी ₹100 देंगे तो 200 करोड़ रुपए हो जाएगा और जनता के पैसों से ही जन सुराज का अभियान आगे चलेगा।’

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Load More

पलायन सबसे बड़ी समस्या, शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था और ग्रामीण सड़कों की हालत खराब
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सामने आई समस्याओं का ज़िक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब पदयात्रा गांवों से गुजर रही है। इस दौरान उन्‍हें ज्‍यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गांवों में मिल रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा यह साफ़ बताता है कि बिहार में पलायन विकराल रूप से हुआ है। गांवों के 70 फीसद युवा रोज़ी-रोटी के लिए बाहर है। शिक्षा व्यवस्था का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल ध्वस्त हो चुकी है। स्कूल की बिल्डिंग, शिक्षक और छात्र तीनों का समायोजन कहीं देखने को नहीं मिलता है। जहां बिल्डिंग है, वहां शिक्षक और छात्र नहीं हैं, जहां छात्र हैं वहां शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है।

लालू राज जैसी सड़कें अब भी : प्रशांत किशोर
ग्रामीण सड़कों का हाल भी लालू राज जैसा ही है। जैसे ही आप स्टेट और नेशनल हाईवे छोड़ कर ग्रामीण सड़कों पर आएंगे। आपको पता लगेगा की ग्रामीण सड़कों की स्थिति कितनी बेहाल है। प्रशांत किशोर ने यह बात भी कही। उन्‍होंने कहा की जल्द ही वो बिहार की सड़कों की हालत पर एक वीडियो भी जारी करेंगे। जिसमें 200 किलो मीटर पदयात्रा के दौरान मिली ख़राब सड़कों का हाल रखा जाएगा।

खुले में शौच की स्‍थ‍िति कागजों से अलग
प्रशांत किशोर ने बिहार में बिजली बिल की समस्या का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा की बिजली तो पहुंच गई है मगर लोग बिल से परेशान हैं। क्‍योंकि यहां बिजली की दर बहुत ज्‍यादा है। वहीं, खुले में शौच की समस्या को गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि ODF केवल कागजों पर हैं, जमीन पर स्थिति इसके ठीक उलट है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक : जातीय राजनीति में मात खा गई ‘भाजपा’

May 14, 2023

रात बाकी.. बात बाकी.. तो फिर 2जी घोटाला बड़ा फ्रॉड कैसे?

November 4, 2021
LPG Gas

सवाड़ में गैस चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, ग्रामीणों को लगाते थे चुना

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.