Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

PM मोदी का राहुल पर प्रहार, बोले- ‘किस दुनिया में रहते हो मूर्खों के सरदार’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2023
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
pm modi
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बैतूल : मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव प्रचार 15 नवंबर की शाम को थम जाएगा. भाजपा और कांग्रेस ने आखिरी दौर के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के चुनावी मैदान में मोर्चा संभाला, तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभाएं रखी गईं.

पीएम मोदी ने बैतूल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए राहुल पर भी तंज कसे. प्रधानमंत्री ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.’

इन्हें भी पढ़े

smart electricity meters

उपभोक्ता आयोग का आदेश, बिना सहमति नहीं लगा सकते बिजली का स्मार्ट मीटर

April 8, 2026
TRAI

अब जबरन डेटा रिचार्ज खत्म, टेलीकॉम कंपनियों को लाने होंगे सिर्फ कॉल-SMS वाले सस्ते प्लान

April 8, 2026
शिवाजी महाराज की मूर्ति

HC का बड़ा आदेश, गिराई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति

April 8, 2026
nitish kumar

नीतीश के बाद CM कौन? बीजेपी ने 10 अप्रैल को दिल्ली में बुलाई बैठक

April 8, 2026
Load More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ रुपये से कम के मोबाइल फोन बना करते थे. जबकि आज भारत में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल बनते हैं. आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है. त्योहारों के अवसर पर भारत में बने उत्पाद, भारतीयों के बनाए उत्पाद खरीद रहा है. लेकिन क्या कांग्रेस के किसी भी नेता ने लोकल के लिए वोकल होने को कहा?’

जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां-वहां तबाही लाई: PM मोदी

उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे 17 नवंबर की तारीख नजदीक आ रही है. वैसे-वैसे कांग्रेस के नेताओं के दांवों की पोल खुलती जा रही है. आज हमें पूरे एमपी से रिपोर्ट मिल रही है कि कांग्रेस ने हार मानकर खुद को भाग्य भरोसे छोड़ दिया है. कांग्रेस ने मान लिया है कि मोदी की गारंटी के सामने कांग्रेस के झूठे वादे एक पल भी नहीं टिक सकते हैं. ये चुनाव है मध्य प्रदेश के विकास को डबल इंजन की रफ्तार देने का. नौजवानों, महिलाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर देने का. कांग्रेस के लूट और भ्रष्टाचार के पंजे को फिर कभी भी मध्य प्रदेश की तिजोरी पर हाथ न लगा देने का. आपको याद रखना है कांग्रेस का पंजा छीनना जानता है, लूटना जानता है. जहां-जहां कांग्रेस आई, वहां-वहां तबाही लाई.’

राहुल गांधी ने ‘मेड इन चाइना’ को लेकर क्या कहा था?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ‘मेड इन चाइना’ को ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ बनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा, ‘आप मोबाइल फोन के पीछे देखो, शर्ट के पीछे देखो, जूते के नीचे देखो, आपको मेड इन चाइना दिखेगा. आपने कभी किसी कैमरे के पीछे, शर्ट के पीछे मेड इन मध्य प्रदेश देखा है? यह हम करना चाहते हैं.’

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘मैं चहाता हूं कि हमारी सरकार आने के बाद युवा बेरोजगार ना रहें, वे फैक्ट्रियों में काम करें. एक दिन ऐसा आए जब चाइन का कोई युवा अपना फोन निकाले तो उसके पीछे लिखा हो मेड इन मध्य प्रदेश. वह कहे कि यार यह मध्य प्रदेश कहां है? मैं जाकर देखना चाहता हूं. यह कौन सी जगह है जिसने हमारी सारी नौकरी ले ली और मेड इन चाइन को मेड इन मध्य प्रदेश बना दिया.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केंद्र सरकार कुकी आतंकवादियों के साथ,’मणिपुर’ साइनेज को हटाने का बहिष्कार।

May 22, 2025
india economy

चीते की तरह तेजी से दौड़ेगा भारत

October 11, 2022
ahmedabad plane crash death

PM मोदी का अहमदाबाद दौरा… हादसे के घावों पर मरहम, घायलों से की मुलाकात

June 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी के टैंकरों पर होगा ‘तीसरी आंख’ का पहरा, नियमों के उल्लंघन पर होगा ऐक्शन
  • ईरान से सात साल बाद कच्चा तेल खरीद रहा भारत, कब तक पहुंच जाएगा जहाज?
  • उपभोक्ता आयोग का आदेश, बिना सहमति नहीं लगा सकते बिजली का स्मार्ट मीटर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.