Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अपने ही संकटमोचक पर बरसे PM मोदी, बोले- बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 7, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
PM Modi
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा में अपनी पहली चुनावी रैली में दावा किया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ‘अस्त’ हो रहा है, जबकि विपक्षी कांग्रेस ‘पस्त’ है। लिहाजा लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लेकर आश्वस्त हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को भगवान जगन्नाथ का पुत्र बताते हुए कहा कि नवीन पटनायक की बीजू जनता दल सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ 4 जून है। पीएम मोदी ने नवीन पटनायक सरकार पर हर मोर्चे पर काम न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी विदाई के बाद 10 जून को भाजपा की नई सरकार शपथ लेगी।

13 मई को मतदान वाले बरहामपुर लोकसभा क्षेत्र के कनिनी इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ओडिशा के लोगों को आमंत्रित करने आए हैं। उन्होंने कहा, “4 जून (मतगणना की तारीख) बीजद सरकार की समाप्ति की तारीख है। 6 जून को भाजपा ओडिशा के लिए अपने मुख्यमंत्री को अंतिम रूप देगी जबकि 10 जून को भाजपा नेता राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।”

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
Load More

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने ओडिशा पर करीब 50 साल तक शासन किया, जबकि बीजद ने 25 साल तक राज किया लेकिन राज्य में पर्याप्त जल संसाधन, उपजाऊ भूमि, खनिज और समुद्र तट होने के बावजूद राज्य का विकास नहीं हुआ।” रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से ओडिशा को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए भाजपा को एक मौका देने का आग्रह किया।

ओडिशा के आदिवासी बहुल क्षेत्र नबरंगपुर में एक अन्य रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार मूल निवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ”आपने मोदी के नेतृत्व के दस साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है। मोदी ने आदिवासी कल्याण के लिए बजट को पहले के आवंटन की तुलना में पांच गुना बढ़ा दिया।” उन्होंने दावा किया कि केंद्र की सरकार ने आदिवासी इलाकों में ‘एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल’ स्कूल स्थापित किए हैं और ऐसे स्कूलों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय में सात प्रतिशत लोग एसटी, एससी और ओबीसी श्रेणी के हैं। मोदी ने यह भी दावा किया कि ओडिशा को आयुष्मान भारत योजना से कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि बीजद सरकार ने इसे राज्य में लागू नहीं किया।

उन्होंने कहा, “अब ओडिशा में बीजद अस्त है, कांग्रेस पस्त है और लोग भाजपा पर आश्वस्त हैं और सिर्फ भाजपा उम्मीदों का नया सूरज बनकर आई है।”

बीजद अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य को एक ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो उड़िया भाषा और संस्कृति को समझता हो। उन्होंने कहा, “चुनाव के बाद भाजपा यहां डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बीजद सरकार की एक्सपायरी डेट 4 जून, 2024 है। हम ओडिशा को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे।”

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ओडिशा में बीजद के छोटे-छोटे नेता भी बड़े-बड़े बंगलों के मालिक हो गए हैं, लेकिन चिकित्सकों के बहुत सारे पद खाली पड़े हैं और छात्र अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “ऐसा क्यों हो रहा है जबकि मोदी राज्य को उपयुक्त और समुचित फंड दे रहा है? जवाब स्पष्ट है।” मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के लिए 10,000 करोड़ रुपये ओडिशा को दिए लेकिन वह पैसे यहां की सरकार सही से खर्च ही नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा, “मोदी गांव में सड़कें बनाने के लिए पैसा भेजता है, लेकिन यहां गांवों में सड़कों की हालत खराब है। मोदी दिल्ली से मुफ्त चावल के लिए पैसे भेजता है, लेकिन बीजद सरकार इस योजना पर भी अपना फोटो चिपका देती है।” प्रधानमंत्री ने बीजद सरकार पर महिलाओं के हितों की कोई परवाह ना करने का आरोप मढ़ा और कहा कि केंद्र सरकार हर गर्भवती महिला को छह हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है लेकिन राज्य सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण और पवित्र योजना पर भी ‘ताला’ लगा दिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नक्सलवाद

नक्सलवाद को मात, ग्रामीण सरकारी योजनाओं के साथ

May 9, 2023
Arvind Kejriwal AAP

क्या सीएम केजरीवाल की जासूसी कर रही दिल्ली पुलिस?

May 5, 2023
Heron Mark 2 Drones

‘भारत से ड्रोन सौदे का समर्थन किया’

February 4, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.