Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

PM मोदी ने शुरू की गर्भवती महिलाओं के लिए यह योजना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 22, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
TERI Summit pm modi
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रायबरेली. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. साथ ही, राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर मिले इसके लिए भी कटिबद्ध है. रायबरेली में गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी निजी अल्ट्रासाउंड सेंटरों से आवेदन मांगे हैं. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अल्ट्रासाउंड जांच के बदले जांच केंद्र को ऑनलाइन माध्यम से 255 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

इसके लिए जिला महिला चिकित्सालय के साथ-साथ रायबरेली जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आस-पास स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटरों से समन्वय बनाया जा रहा है. अभी तक नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा सिर्फ जिला पुरुष अस्पताल में मिलती थी. जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगी हुई है, लेकिन सिनोलॉजिस्ट के अभाव में यहां मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी. जनपद के किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिलती. इसके लिए गर्भवती महिलाओं को निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है.

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
Load More

PMSMA के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा

गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व उचित देखभाल के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत की थी. इसके लिए सरकार हर महीने की नौ तारीख को जिला महिला अस्पताल सहित जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मातृत्व दिवस का आयोजन करती है. यहां आने वाली गर्भवती महिलाएं अपनी जांच कराती हैं. इसमें उन्हें कोई असुविधा न हो, इसके लिए निजी सेंटरों से आवेदन मांगे गये हैं.

NHM ऑफिस से मिलेगा वाउचर, उससे मिलेगी सुविधा

स्वास्थ्य सलाहकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, रायबरेली यासीन अहमद ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि मातृत्व दिवस पर महिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण कराने आई महिला का ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के द्वारा नाम, पता, मोबाइल नंबर लिख कर एनएचएम कार्यालय को ई-मेल माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद एनएचएम कार्यालय से ई-रूपी वाउचर महिला के मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिये पहुंचेगा. जब महिला जांच के लिए निजी सेंटर पर जाएगी तो उसे इसको दिखाना होगा.

उन्होंने कहा कि निजी सेंटरों के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के द्वारा बनाया गया एक ऐप होगा. इसके द्वारा वो इस वाउचर को स्कैन करेंगे तो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उन्हें तुरंत ऑनलाइन माध्यम से 255 रुपये का भुगतान कर दिया जाएगा. यह वाउचर एक महीने के लिए मान्य होगा. स्वास्थ्य सलाहकार राष्ट्रीय मिशन, रायबरेली ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक ऊंचाहार से दो सेंटर सूचीबद्ध किए गए हैं. और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निजी सेंटरों से आवेदन मांगे जा रहे हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

चीन से भारत का व्यापार

December 17, 2022
india-us trade deal

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ़ घटाकर 18 फ़ीसदी किया, ट्रंप के दावों से गहराए संदेह, क्या भारत इतना कर पाएगा ?

February 3, 2026
Magician book

जीवन की खूबसूरती को दिखाती है ‘जादूगरनी’

March 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.